श्री गंगानगर

Motivational: ईंट-भट्ठे पर किया काम, चिमनी की रोशनी में पढ़ाई, फिर खुद ने जहां से पढाई की , अब वहीं बनी टीचर

Inspirational Story: जब हालात बहुत विपरीत हो तो मनुष्य बिखर जाता है या मजबूत होकर स्थिति से बाहर निकलता है। अनूपगढ़ जिले के चक 87 जीबी निवासी ममता के परिवार के हालात भी बहुत विकट थे। वह अपने परिवार के साथ 87 जीबी के एक ईंट-भटठे पर रहती थी।
1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2023, 12:06 PM IST
teacher_mamta.jpg

श्रीगंगानगर. Inspirational Story: जब हालात बहुत विपरीत हो तो मनुष्य बिखर जाता है या मजबूत होकर स्थिति से बाहर निकलता है। अनूपगढ़ जिले के चक 87 जीबी निवासी ममता के परिवार के हालात भी बहुत विकट थे। वह अपने परिवार के साथ 87 जीबी के एक ईंट-भटठे पर रहती थी। आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। मां को भी गंभीर बीमारी थी। ऐसे में परिवार के साथ ईंट-भटठेपर काम भी करना पड़ता था। बिजली नहीं थी तो चिमनी की रोशनी में पढ़ाई की। हालात प्रतिकूल थे लेकिन ममता ने पढ़ाई का साथ नहीं छोड़ा। अब उसकी मेहनत रंग लाई, जब उसने अध्यापिका पद पर ज्वाइन किया।

ममता की बड़ी बहन सुमन ने बताया कि बुलंद हौसले, कड़ी मेहनत, कुछ अलग करने के जुनून के कारण ही ममता अध्यापिका बन पाई। ममता को इस मुकाम तक पहुंचाने में पिता रावताराम, दादा नत्थूराम, फूफा रामकुमार राठौड़ व भुआ सावत्री देवी ने अहम भूमिका निभाई। ममता मूल रूप से श्यामगढ़ की निवासी है।
यह भी पढ़ें : तांगे वाले की बेटी बोलकर उड़ाते थे मजाक, अब दुनिया में कायम की मिसाल


जहां पढ़ी, वहीं अध्यापिका
ममता ने चक 90 जीबी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका पद पर ज्वाइन किया है। ममता ने बताया कि मेरे लिए खुशी की बात है कि मैं इसी स्कूल से पढ़ाई की।
यह भी पढ़ें : पति की मौत के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, बच्चों को पालने के लिए उठाया पेचकस-पाना, अब बन गई मिसाल

मार्गदर्शन-मेहनत से सफलता
राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह चौहान ने बताया कि संस्था ने बेटियां छू रही आसमां मुहिम के तहत अनूपगढ़ ब्लॉक से ममता को गोद लिया था। उसने सरकारी नौकरी लगकर साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बूते किसी भी हालात में सफलता प्राप्त की जा सकती है। ममता ने भी संस्था का आभार जताया है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला