श्री गंगानगर

अलाव का सहारा, कंपकंपी का दौर

-इलाके में पड़ रही है तेज सर्दी -जिला मुख्यालय पर दिन में धूप से राहत
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2018, 8:09 PM IST
bonfire
bonfire

श्रीगंगानगर.

इलाके में तापमान में लगातार कमी का असर मौसम पर नजर आ रहा है। सुबह-शाम तेज सर्दी के साथ दिन में जिला मुख्यालय पर धूप तो निकल रही है लेकिन इसमें भी जैसे बर्फ घुली सी महसूस हो रही है।रविवार रात हल्की धुंध भी आई। पिछले एक सप्ताह का तापमान देखें तो पिछले छह दिन से इसमें लगातार गिरावट आ रही है। इसी का असर मौसम पर भी नजर आ रहा है। सत्ताइस दिसम्बर को जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस था वहीं इकतीस दिसम्बर को यह 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि इससे पहले 30 दिसम्बर को तापमापी का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस पर भी नजर आया। इस बीच ग्रामीण इलाकों में अलाव का दौर चल रहा है तथा सर्दी ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस औरन् न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष लगातार दिन में धूप और रात को तेज सर्दी के पडऩे के पीछे यही पश्चिमी विक्षोभ असर डाल रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगले करीब एक सप्ताह तक ऐसे ही हालात रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। इससे इलाके में तेज सर्दी असर दिखाने लगेगी।

इस बीच शहर में सोमवार का दिन शुरुआत से ही तेज सर्दी वाला रहा। दिन की शुरुआत में सर्दी के तेवर तीखे थे। सुबह सवेरे सड़कों पर निकले लोग किसी तरह हवा से बचाव करते दिखे वहीं शाम ढलने के बाद भी तेज सर्दी रही। सर्दी के कारण सुबह भ्रमण के लिए पार्कों में पहुंचे लोग भी लबादों में लिपटे दिखे वहीं देर शाम शहर के कई चौराहों पर लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से निजात पाई।

Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला