श्री गंगानगर

सीबीईओ ऑफिस की चारदीवारी क्षतिग्रस्त,घूमते हैं पशु

. राज्य सरकार एक तरफ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दे रही है, वहीं, सूरतगढ़ का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंचायत समिति के उधारी के भवन में संचालित हो रहा है। इस ऑफिस की हो गई है। इस वजह से परिसर में निराश्रित पशुओं का जमावड़ा रहता है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2025, 5:16 PM IST
Feature image

सूरतगढ़. राज्य सरकार एक तरफ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दे रही है, वहीं, सूरतगढ़ का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंचायत समिति के उधारी के भवन में संचालित हो रहा है। इस ऑफिस की हो गई है। इस वजह से परिसर में निराश्रित पशुओं का जमावड़ा रहता है। इनके आपस में झगडऩे से यहां आने वाले शिक्षकों व कार्मिकों को चोटिल होने का खतरा सताता रहता है। सीबीईओ ने विकास अधिकारियों को चारदीवारी निर्माण के लिए कई बार पत्र लिखे हैं परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। यह कार्यालय शुरुआत में आरसीपी कॉलोनी के क्वार्टरों में संचालित होता था। इसके बाद वर्ष 2000 में इसे पंचायत समिति कार्यालय परिसर में बने कृषक विश्राम गृह में शिफ्ट कर दिया गया। इसमें तीन कमरे बने हुए हैं। एक में सीबीईओ व दो कमरों में स्टाफ बैठता है। करीब चार वर्ष पहले मुख्य रोड की तरफ वाली चारदीवारी टूट गई। जिसके बाद निराश्रित पशु सीबीईओ कार्यालय के सामने लगे पेड़ों के नीचे आकर बैठने लगे। अब इस कार्यालय के पीछे की तरफ की चारदीवारी भी टूट चुकी है।

यह भी पढ़े….

समाजकंटकों का रहता है जमावड़ा

चारदीवारी के अभाव में सीबीईओ कार्यालय के पीछे से रात में समाजकंटकों का जमावड़ा रहता है। अगर चारदीवारी का निर्माण हो जाए भवन की सुरक्षा भी हो सकेगी।

यह भी पढ़े….

एक बार पुन: करवाएंगे अवगत

सीबीईओ नरेश रिणवां ने बताया कि यह भवन पंचायत समिति के अधीन है। इस वजह से शिक्षा विभाग अपने स्तर पर चारदीवारी का निर्माण नहीं करवा सकता। चारदीवारी के निर्माण के लिए पंचायत समिति के विकास अधिकारी को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। एक बार पुन: स्मरण पत्र भेजा जाएगा।

शीघ्र करवाएंगे निर्माण

पंचायत समिति के विकास अधिकारी मेजर अली ने बताया कि पंचायत समिति की ओर से सीबीईओ कार्यालय की क्षतिग्रस्त चारदीवारी का निर्माण करवाएंगे। इसकी तैयारियां चल रही है।

Updated on:
16 May 2025, 5:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: प्रेम-प्रसंग के चक्कर में घूम रहे 3 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, चोर समझकर बुलाई पुलिस

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, 8.66 करोड़ रुपए होंगे खर्च, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, पाक हैंडलर शाह के संपर्क के मिले सुबूत

Sriganganagar : 1999 के चर्चित भांभू कॉलोनी तिहरे हत्याकांड के सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, जेल से काम पर गया था बाहर

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट