
टिब्बी.
क्षेत्र के गांव मिर्जावाली मेर में रविवार रात करीब नौ बजे अवैध शराब कारोबारियों द्वारा एक युवक की सरेआम पीट पीटकर हत्या करने के मामले में ग्रामीण युवक की हत्या के बाद से ही उसके शव के पास धरने पर बैठे है। ग्रामीणों की मांग है कि पहले हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाऐ उसके बाद शव को उठाया जाएगा। इस बीच तलवाडा झील पुलिस ने चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीमें पूरी रात आरोपियों की तलाश मे दबिश देती रही लेकिन उनका सुराग नही मिला। उल्लेखनीय है कि गांव का महेन्द्र पुत्र पाबूदान नायक रविवार रात करीब नौ बजे अपने घर था।बताया जाता है कि इसी दौरान गांव के युवक उसके घर के पास शराब बेचने लगे जिसका उसने विरोध किया।
इस पर शराब बेचने वाले युवकों से उसकी झडप हो गई। झडप के बाद शराब बेचने वाले युवक एक बारगी तो वहां से चले गये लेकिन बाद में वे जीप में सवार होकर आये तथा महेन्द्र के घर में घुसकर उससे मारपीट की तथा उसे जीप में डालकर गांव के गुवाड(चौक)में ले गये। आरोपी युवकों ने वहां पर उससे लोहे की राड से मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गये।युवक की मौत के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गये। इस घटना से गुस्साए दर्जनों ग्रामीण पूरी रात से अब तक शव के पास बैठे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।