श्री गंगानगर

दस रुपए बचाने के चक्कर में हजारों की बाइक्स गंवा रहे लोग

- लोगों की बेपरवाही पुलिस के लिए बनी परेशानी
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2018, 9:47 PM IST
Feature image

श्रीगंगानगर.

शहर में पिछले दिनों हुई बाइक चोरी की वारदातों में यह तथ्य भी सामने आया है कि लोग दस रुपए बचाने के चक्कर में हजारों रुपए कीमत की बाइक्स गंवा रहे हैं।लोगों की यह बेफ्रि की पुलिस के लिए परेशानी बनती जा रही है।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि ज्यादातर बाइक चोरी की वारदातें सार्वजनिक स्थानों से होती हैं। यहां लोग आते हैं और अपनी बाइक को एक तरफ खड़ा करके चले जाते हैं, जबकि ऐसे स्थानों पर कई जगह निजी या नगरपरिषद की पार्किंग व्यवस्था रहती है। इन पार्किंग स्थलों या कार्यक्रमों के दौरान लोग दस रुपए पार्किंग चार्ज बचाने के चक्कर में वाहन को दूर खड़ा कर देते हैं, जहां से वाहन चोरी होने का पूरा अंदेशा रहता है। इसके बावजूद भी अपने वाहनों को ऐसे ही खड़ा कर जाते हैं, जहां से चोरी की वारदात हो जाती है। लोगों की थोड़ी सी जागरुकता ही बाइक चोरी की वारदातों में कमी ला सकती है। यदि लोग निर्धारित पार्र्किंग पर लॉक लगाकर बाइक खड़ी करें तो चोरी होने की संभावना कम रहती है। यदि कोई चोरी का प्रयास भी करता है तो उसे लॉक खोलने में थोड़ा समय तो लगता ही है। ऐसे में उनके पकड़े जाने की उम्मीद अधिक रहती है।


एक चाबी से खुल जाते कई लॉक

- पुलिसकर्मियों ने बताया कि बाइक का लॉक पुराना होने के बाद वह किसी भी बाइक की चाबी से खुल जाता है और वाहन चोर बाइक को ऐसी चाबी से खोलकर चोरी कर ले जाते हैं। इसके लिए बाइक मालिकों को अपनी बाइक्स के लॉक भी सही रखने चाहिए, जिससे उनका बाइक चोरी होने से बच सके।


चाबी लगी छोड़ जाते हैं लोग

- पिछले दिनों सुखाडिय़ा सर्किल पर एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ बाइक पर पहुंचा और बच्चों को लेकर अंदर चला गया। बाइक को लॉक कर चाबी साथ ले जाना इस व्यक्ति के ध्यान ही नहीं रहा। इस पर वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने यह लॉक कर चाबी निकाल कर अपने पास रख ली। जब वह व्यक्ति आया तो बोला मेरी बाइक की चाबी गिर गई है। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे चाबी निकालकर दी और ध्यान रखने की बात कही।
इनका कहना है

गिरोह की तलाश जारी

- लोग बेपरवाह होकर बाइक्स लॉक ही नहीं करते हैं और चले जाते हैं। वहीं दस रुपए बचाने के चक्कर में पार्किंग में खड़ी ना करके इधर-उधर खड़ी कर देते हैं, जिससे बाइक चोरी चली जाती है। पुलिस बाइक चोर गिरोह की तलाश में जुटी है। जल्द ही इसका खुलासा होने की उम्मीद है।
नरेन्द्र पूनियां, थाना प्रभारी कोतवाली।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम