मौसम विशेषज्ञ अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जता रहे हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में नमी कम हुई और इसके कारण ही वातावरण में कोहरा कम हुआ। कोहरे में कमी ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन सर्दी का अहसास लगातार बना हुआ था । सुबह भ्रमण के लिए निकले लोग टोपी, मफलर और कोट और शॉल से लिपटे दिखे। धूप निकलने के बावजूद सर्दी का असर कम नहीं हुआ। हवा में ठिठुरन का एहसास लगातार बना हुआ था।