श्री गंगानगर

चोरी करने आए चोर की हो गई मौत, गोल्ड लोन ऑफिस में खिड़की से चढ़ते वक्त बिगड़ा बैलेंस

Sri Ganganagar News: राहगीरों की सूचना पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई।

2 min read

Rajasthan News: बीकानेर रोड पर सैन मंदिर के पास गोल्ड लोन ऑफिस में चोरी करने के फिराक में युवक ने ऊपरी मंजिल से रस्सी के माध्यम से ऑफिस की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई। सिटी पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।

एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि बीकानेर रोड पर एयू बैंक के आगे बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राहगीरों ने एक युवक का शव लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एबुलेंस के माध्यम से शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पास एक मोबाइल मिला। मोबाइल लॉक था तथा एयरप्लेन मोड पर था। मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में चलाया तो अन्य मोबाइल नबरों के आधार पर मृतक की पहचान मानकथेड़ी निवासी महेन्द्र(30) पुत्र नौरंगलाल के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: राजस्थान के भरतपुर में बड़ा हादसा, तेल टैंकर सहित 3 वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहीं, सिटी थानाधिकारी दिनेश सारण व एएसआई रणवीर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। एयू बैंक के ऊपर आईआईएफएल होम लोन कपनी के ऑफिस की टूटी हुई खिड़की में एक काले रंग का बैग भी मिला। उसमें पेचकस सहित अन्य औचार थे। दोपहर में परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मृतक के भाई विकास की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।

छत पर बांस के लट्ठ में लगाई थी रस्सी

एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक चिनाई मिस्त्री का काम करता था तथा नशे का आदी था। मंगलवार को वह घर से काम पर जाने का कहकर निकला था। वह कल रात को सूरतगढ़ पहुंचा तथा गोल्ड लोन ऑफिस में चोरी करने की फिराक में सैन मंदिर परिसर में पड़े बांस की सीढ़ी से ऊपर चढ़ा। इसके बाद बांस के लट्ठ व दीवार के माध्यम से गोल्ड लोन कपनी के ऑफिस के ऊपरी छत पर चढ़ गया।

इसके बाद उसने साइड बोर्ड में बांस के लट्ठ को लगाया तथा रस्सी के जरिए ऑफिस की खिड़की के शीशे को तोड़ा। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे एयू बैंक के आगे सड़क किनारे गिरा गया। सिर मेें गहरी चोट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के गिरने की घटना एयू बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। युवक मंगलवार सुबह करीब 5.27 बजे गिरा था।

Published on:
30 Jan 2025 01:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर