श्री गंगानगर

हजारों की संख्या में नशीली गोलियां व कैप्सूल पकड़े

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
 capsules seized
हजारों की संख्या में नशीली गोलियां व कैप्सूल पकड़े

नशाली दवाओं को बेचने के आरोप में मानेवाला निवासी रमेश कंबोज गिरफ्तार
जैतसर. (श्रीगंगानगर) स्थानीय पुलिस थानांतर्गत गांव मानेवाला से जैतसर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात को बड़ी संख्या में नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर सीआई विजयसिंह ने गांव मानेवाला में छापा मारकर करीब दस हजार 650 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए। साथ ही नशाली दवाओं को बेचने के आरोप में मानेवाला निवासी रमेश कंबोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी सीआई विजयसिंह ने बताया कि जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मानेवाला व सरदारगढ़ में लंबे समय से नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर दोनों गांवों में नशीली दवाओं का सेवन करने वाले एवं नशीली दवाओं की खरीद फरोख्त में संलिप्त संदिग्ध लोगों पर निगरानी बनाकर कार्यवाही की गई।

फिलहाल नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक रमेश कंबोज से नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। वहीं इससे पूर्व थानाधिकारी विजयसिंह ने गांव सरदारगढ़ से भी भारी मात्रा में नशीली दलाएं पकड़ी थी।
ग्रामीणों ने एसपी-कलक्टर से भी की शिकायत- जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सरदारगढ़ में आयोजित जिला कलक्टर ज्ञानाराम व जिला पुलिस अधीक्षक की रात्रि चौपाल में भी ग्रामीणों ने गांव में नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत की थी।

जिस पर एसपी व कलक्टर ने नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में थानाधिकारी विजयसिंह को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

Updated on:
20 Nov 2018 01:34 pm
Published on:
20 Nov 2018 01:24 pm
Also Read
View All
राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस

Rajasthan Panchayat Elections : 2 संतान की शर्त खत्म, श्रीगंगानगर के गांवों में अब बदलेगा समीकरण, पुराने चेहरे लौटे

राजस्थान: शराब पार्टी के बाद दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या, महिला से कथित संबंध को लेकर विवाद की चर्चा