श्री गंगानगर

मौसम का यू टर्न, सुबह तेज गर्मी बाद दोपहर में फुहारों से छाई ठंडक

Weather : मौसम ने शनिवार को यू टर्न लिया। जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत में सुहाने मौमस के बाद दोपहर में गर्मी खूब तेज हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2019, 5:31 PM IST
मौसम का यू टर्न, सुबह तेज गर्मी बाद दोपहर में फुहारों से छाई ठंडक
मौसम का यू टर्न, सुबह तेज गर्मी बाद दोपहर में फुहारों से छाई ठंडक

श्रीगंगानगर. मौसम ने शनिवार को यू टर्न लिया ( Weather )। जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत में सुहाने मौमस के बाद दोपहर में गर्मी खूब तेज हो गई।आलम यह रहा कि दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया लेकिन दोपहर बाद मौसम के यू टर्न ने शहर को खुशनुमा कर दिया ( Weather report )।

दोपहर में कुछ देर हवा चली और इसके बाद वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। जिले के सूरतगढ़ थर्मल में भी दोपहर करीब तीन बजे के आसपास अचानक बादल छाए और वर्षा शुरू हो गई ( Weather in Sriganganagar )। यहां तेज वर्षा की जानकारी मिली है। सूरतगढ़ थर्मल और श्रीगंगानगर क्षेत्र में वर्षा से इलाके का मौसम खुशनुमा हो गया है ( Sriganganagar news )।

इससे पहले इलाके में तेज गर्मी रही। सुबह करीब आठ बजे से ही सूरज तेज चमकने लगा। दिन चढऩे के साथ ही गर्मी में तेजी आती चली गई ( Rajasthan news )। दोपहर होते-होते घरों से निकलना मुश्किल हो गया लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में आया बदलाव इलाके के लोगों के लिए राहत लेकर आया।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट