श्री गंगानगर

ग्रामीण क्षेत्र के लिए बस सेवा नहीं होने से परेशानी

क्षेत्र में रोडवेज या प्राइवेट कोई भी बस सेवा नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुुुनवाई नहीं हो रही है।
less than 1 minute read
ग्रामीण क्षेत्र के लिए बस सेवा नहीं होने से परेशानी
ग्रामीण क्षेत्र के लिए बस सेवा नहीं होने से परेशानी

मन्नीवाली (श्रीगंगानगर). क्षेत्र में रोडवेज या प्राइवेट कोई भी बस सेवा नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुुुनवाई नहीं हो रही है। आज से करीब पांच साल पहले तक सादुलशहर से वाया मन्नीवाली होते हुए लालपुरा, छापांवाली, खारा चक किल्लांवाली के रास्ते पक्का सहारणा जाने के लिए प्राइवेट बसों का संचालन होता था। बाद में बस संचालकों ने ये बसें बंद कर दी।
इसके बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन विभाग की ओर से सादुलशहर से प्रतापपुरा, मन्नीवाली से सुन्दरपुरा होते हुए लालगढ़ जाटान के रास्ते श्रीगंगानगर को जाने के लिए एक रोडवेज बस सेवा शुुुरू की लेकिन परिवहन विभाग ने एमजेडी हैड की पुलिया के सीधा नहीं होने से बस के मुडऩे में तकनीकी दिक्कत होने तथा घाटा दिखाते हुए इसका संचालन बंद कर दिया। वर्तमान में अलसुबह संगरिया से चलकर करीब साढ़े छह बजे एक निजी बस मन्नीवाली होकर खाजूवाला जाती है। शाम को फिर वहीं बस वापसी में करीब छह बजे आती है जो संगरिया जाती है। बाकी सारे दिन आवागमन के लिए कोई सार्वजनिक वाहन नहीं है। लोग मजबूरन टेंपो में आते-जाते हैं।
टेंपो संचालक सवारी पूरी होने पर चलते है जिससे लोगों को इंतजार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बस का निश्चित समय होता है जिस कारण लोगों को समय बर्बाद नहीं होता। साथ ही टेंपो चालक मनमाना किराया भी वसूलते हैं।

Published on:
26 Feb 2024 01:36 am