श्री गंगानगर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Truck-Tractor Accident
Truck-Tractor Accident

श्रीगंगानगर ।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जैतसर कस्बे में गुरुवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से ट्राली चालक युवक की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में ट्राली भीषण रुप से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपित ट्रक चालक मौके पर ही फरार हो गया।

जैतसर कस्बे में एक ट्राली में तेज गति से आ रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से गुरुवार सुबह करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्राली चला रहे खेतीहर मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के दौैरान ट्रैक्टर-ट्राली सडक़ से दूर जा गिरी। घटना के बाद दुर्घटनास्थल पर वाहनों का जाम लग गया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी विजय सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमराज मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे। दुर्र्घटना में क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक को जब्त कर पुलिस हिरासत में ले लिया। वहीं दुर्घटना में अकाल मौत का शिकार हुए चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई संदीपकुमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई राजूराम उर्फ राजेन्द्र प्रसाद (30) गुरुवार सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव तीन एलसी से गांव पांच जीबी में रणवीर सिंह बेनीवाल के खेत से हरा चारा लेने जा रहा था। इस दौरान गांव चार जीबी के नजदीक पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली करीब एक बीघा दूर खेत में जा गिरी और ट्रैक्टर चला रहे उसके भाई राजूराम उर्फ राजेन्द्र प्रसाद की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने और दुर्घटना के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया।

Updated on:
27 Sept 2018 06:11 pm
Published on:
27 Sept 2018 06:11 pm