6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाती, धर्म मानवता पर हावी है अंधविश्वास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

जाती, धर्म मानवता पर हावी है अंधविश्वास

मलारना डूंगर/सवाईमाधोपुर. जाती, धर्म व अंधविश्वास मानवता पर हावी है। जब तक इंसान के दिमाग से यह सोच नही निकलेगी तब तक मानवतावादी विश्व समाज की स्थापना नही हो सकती है। यह बात जयपुर सीआईडी (सीबी) में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत किसन सहाय मीणा ने यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि धर्म और जाती के नाम पर मानव अंधविश्वास के जाल में जकड़ा जा रहा है। पढ़े लिखे लोग भी इससे अछूते नही है। आज हर कोई वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दूर है। नतीजतन समाज व देश विकास की बजाय विनाश की और जा रहा है। लोगो के पास धर्म के नाम पर करोड़ो रुपया खर्च करने को है, शिक्षा व स्वास्थ्य की तरक्की के लिए समय नही है ।

अंधविश्वास छुआ छूत मानवता पर कलंक

मीणा ने कहा कि अंधविश्वास छुआ छूत मानवता पर कलंक। अंधविश्वास नाम पर समाज में अत्याचार हो रहा है। हम सबको मिलकर इसे मिटाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके मन मे एक पीड़ा है कि समाज कैसे तरक्की करे। इसी के चलते एक मुहीम के तहत अंधविश्वास मुक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोण युक्त, परम्परागत धर्मविहीन, जाती विहीन, नस्लभेद मुक्त, सहासी, शिक्षित, स्वस्थ व नैतिकतावादी विश्वसमाज की स्थपाना करने के मकसद को लेकर निकले है। लोगो को जागरूक किया जा रहा है। विशेष कर विद्यार्थियो को अंधविश्वास से भी मुक्त बनाया जा रहा है। प्रेक्टिकल कर समझाया यहां राबाउमावि में बालिकाओ को अंधविश्वास व जादू टोन जेसी कोई चीज नही है। आईपीएस मीणा ने इसको प्रेक्टिकल कर समझाया। उन्होंने पहले जादुई कला से पेटी से मनचाहे फल निकलना, हथेली पर बल्ब जलाना, लौटे में पानी गायब कर के बताया। इसके बाद इन सब को वैज्ञानिक तरीके से समझाया ताकी बच्चों के मन से अंधविश्वास निकाला जा सके।

Read more : VIDEO: रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों ने अब बना लिया ये 'खतरनाक' एक्शन प्लान, और बढ़ेंगी मुसीबतें

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग