श्री गंगानगर

रायसिंहनगर में दीपावली के दिन अलग-अलग हादसों में दो की मौत

गुरुवार का दिन हादसों के नाम रहा, डिग्गी में गिरे किशोर की मृत्यु से माहौल शोक मग्न हो गया वहीं भौमपुरा के पास हुए सड़क हादसे ने एक जने की जान ले ली ।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2017, 4:17 PM IST
accident
accident

रायसिंहनगर में गुरुवार का दिन हादसों के नाम रहा, डिग्गी में गिरे किशोर की मृत्यु से माहौल शोक मग्न हो गया वहीं भौमपुरा के पास हुए सड़क हादसे ने एक जने की जान ले ली जबकि तीन घायल हो गए ।

भीषण सड़क हादसा, बोलेरो चालक की मौत

रायसिंहनगर.

बुधवार रात भौमपुरा माइनर के पास आधी रात को हुए सड़क हादसे ने एक बोलेरो चालक की जिन्दगी छीन ली जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बोलेरों में सवार सभी लोग घड़साना के चक दो एसटीआर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार लोग बुधवार रात करीब एक बजे दो एसटीआर जा रहे थे। रास्ते में ट्रेक्टर ट्राली में बोलेरो टकरा गई जिससे बोलेरो व ट्रेक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो चालक जसवीरसिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि बोलेरो में सवार तीन अन्य लोग बलदेवसिंह, गोपीराम नायक व दलीपराम गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया गया, जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मासूम भांजे को बचाने के लिए डिग्गी में कूद गया मामा

रायसिंहनगर. भारत पाक सीमा से सटे गांव 82 आरबी में दिवाली के मौके पर दर्दनाक हादसा हुआ। परिवार के सदस्य घर का काम करने में व्यस्त थे कि अपने ननिहाल आया डेढ साल का मासूम सुनील खेलते-खेलते घर में बनी डिग्गी में गिर गया। बच्चेे को डिग्गी में गिरा देखकर सुनील का मामा सोलह साल का किशोर मुकेश पुत्र कृष्ण लाल नायक उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद गया। गजब की हिम्मत दिखाते हुए मुकेश ने अपने भांजे को तो बचा लिया लेकिन खुद को नहीं बचा पाया। शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने मुकेश व बच्चे को बाहर निकाला तथा चिकित्सालय लेकर रवाना हुए। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट