श्री गंगानगर

Video: तेरी बेटी दिल्ली में पढ़ती है, जहां पढ़ती है और कब आती -जाती है सब जानकारी है: अंकित भादू

- पूर्व अध्यक्ष का बेटा मटेलिका जिम में है साझीदार अरोड़वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष को धमकी, 25 लाख की फिरौती मांगी
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 6:09 PM IST
ankit bhadu threaten ex chairman of arora society joginder bajaj
ankit bhadu threaten ex chairman of arora society joginder bajaj

श्रीगंगानगर. एक तरफ तीन राज्यों की पुलिस लारेंस गैंग के कुख्यात बदमाश अंकित भादू की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ अंकित भादू के नाम से रविवार शाम को अरोड़वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र बजाज को फोन पर दी और 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इस घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई है। रविवार शाम को पुलिस ने हथियारबंद जवान मकान पर तैनात कर दिए हैं। पुलिस धमकी देने वाले का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को अरोड़वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष व्यवसायी जोगेन्द्र बजाज के मोबाइल पर वाट्सअप पर कॉल आया और पूछा कौन बोल रहा है। यहां से कहा कि मैं बजाज बोल रहा हूं। बजाज ने उससे पूछा कौन बोल रहे हैं। कॉल करने वाले ने कहा कि अंकित भादू बोल रहा हूं। बजाज ने पूछा कौन अंकित तो उसने कहा तेरा बाप। कॉल करने वाले ने कहा कि तेरी बेटी दिल्ली में पढ़ती है, जहां पढ़ती है और कब आती -जाती है। सब जानकारी है।

उसने बजाज से कहा कि तेरी भी जानकारी है कि कब घूमने निकलता है और कहां-कहां जाता है। फोन पर पूरी जानकारी बता दी। उसने पच्चीस लाख रुपए की फिरौती मांगी और कहा कि पुलिस के पास गया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद रविवार शाम को जोगेन्द्र बजाज के मकान पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया था। धमकी दिए जाने को लेकर परिजनों में दहशत फैली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में धमकी देने वाले की जांच की जा रही है।

Published on: