श्री गंगानगर

Video: …ये तो हमारा फर्ज था ‘मां’

श्रीकरणपुर अरोड़वंश युवा टीम ने पेश किया उदाहरण, हालात से मजबूर महिला का किया सहयोग
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2017, 12:07 PM IST
arorvansh youth team help needy woman in srikaranpur
arorvansh youth team help needy woman in srikaranpur

श्रीकरणपुर. उम्रदराज लोग या बुजुर्ग समाज की भलाई के लिए अक्सर कोई न कोई कार्य करते देखे जाते हैं। लेकिन अरोड़वंश युवा टीम ने बुधवार को वार्ड दो निवासी एक विधवा की सहायता कर समाज के लिए उदाहरण पेश किया। युवाओं की ओर से की गई मदद को देखकर हालात से मजबूर ‘मां’ जहां अपने आंसुओं को रोक नहीं सकी। वहीं, युवा टीम के सदस्य भी भावुक हुए बिना नहीं रहे। युवाओं का कहना था कि जरूरतमंद की सेवा से उन्हें आत्म संतुष्टि मिली है।

हालात देखकर पसीज गए युवा

युवा टीम के संदीप सेठी ने बताया कि वार्ड दो निवासी संतोष छाबड़ा (५२) के पति नारायणदास छाबड़ा की की करीब छह माह पहले एक गंभीर बीमारी से मौत हो गई। इसके तीन चार माह बाद उसके दोनों बेटे भी काम के लिए कस्बे से बाहर चले गए। ऐसे हालात में विधवा के सामने जहां घर का खर्च चलाना मुश्किल था। वहीं, घर का विद्युत कनेक्शन भी कट गया था। सेठी ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर सभी युवाओं ने मिलकर महिला मदद करने का प्रण किया।

करीब पांच माह से पेंशन के लिए भटक रही इस विधवा की पेंशन शुरू करवाने के साथ बुधवार को सौलर सिस्टम लगवाकर उसके घर में रोशनी का इंतजाम करवाया। बलजीत अरोड़ा, अमित अरोड़ा, चिरंजीलाल मुटनेजा, राजीव वाट्स, बिट्टू गुम्बर, राजन बवेजा, अनिल रस्सेवट, रचित डंग, नीरज नारंग व शैलेष डंग आदि ने सहयोग किया।

Read more:-

Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान