श्री गंगानगर

Video: भुगतान की मांग को लेकर इंटक का सूरतगढ थर्मल मुख्य द्वार पर धरना शुरू

सी एम डी के दौरे का होगा विरोध
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 3:27 PM IST
demonstration on suratgarh thermal gate
demonstration on suratgarh thermal gate

सूरतगढ थर्मल। सूरतगढ सुपर थर्मल के तकनीकी कर्मचारियों का दो वर्षो से बकाया ओवर टाइम के भुगतान की मांग को लेकर सूरतगढ विधूत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक का अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार से परियोजना मुख्य द्वारा पर शुरू हुआ। धरनास्थल पर सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष कंवरजीत सिंह ने कहा कि संगठन द्वार उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवम प्रबन्ध निदेशक सहित सूरतगढ थर्मल प्रशासन से लगातार तकनीकी कर्मचारियों के जनवरी 2015 से मार्च 2016 तक के 15 माह के ओवर टाइम भुगतान के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई।

उन्होंने कहा की प्रशासन द्वारा संगठन की मांगो की अवहेलना करते हुए लगातार दो वर्षो से ओवर टाइम भुगरण को रोके रखा है।जिससे सूरतगढ थर्मल के कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। धरना स्थल पर पहुंचे खेत मजदूर किसान कोंग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश बिश्नोई ने कहा कि थर्मल के तकनीकी कर्मचारियों ओवर टाइम का करीब 80 लाख रुपया निगम प्रशासन द्वारा दो वर्षो से जारी नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा की शुक्रवार को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवम प्रबन्ध निदेशक के प्रस्तावित थर्मल दौरे के दौरान विरोध दर्ज किया जाएगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर संचौरिया न कहा कि निगम प्रशासन द्वारा प्रदेश की अन्य तापीय परियोजनाओं में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के ओवर टाइम का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन सूरतगढ तापीय परियोजना में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के वर्ष 2015 का बकाया 15 नाह का ओवर टाइम का भुगतान आज तक नही किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार परियोजना के तकनीकी कर्मचारी आर पार की लड़ाई को तैयार है। जबतक ओवर टाइम का भुगतान नही मिल जाता इंटक जा धरना जारी रहेगा। दोपहर बाद इंटक प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया। फोटो- थर्मल मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे इंटक सदस्य।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले