श्री गंगानगर

Video: खबर का असर: आखिरकार क्षेत्र की समितियों में पहुंची खाद

- युरिया खाद लेने के लिए किसानो की लगी कतार
2 min read
farmer got compost for farming
farmer got compost for farming

बीरमाना. स्थानीय गांव की ग्राम सेवा सहकारी समिति में गुरुवार को 3000 बैग खाद पहुंची ।इस खाद को लेने के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गयी। जो दस बजे तक सहकारी समिति खुली तब तक सैकड़ो की संख्या में किसानो की भीड़ जमा हो गयी। लाइन में लगे प्रत्येक किसान को दस बैग युरिया दी गयी।

इस युरिया खाद के आने से किसानो को थोड़ी राहत मिली लेकिन अभी भी मांग के अनुरूप खाद नही मिल रही है। स्थानीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक मुखराम स्वामी ने बताया कि सूरतगढ कृभको खाद का रैक लगा जिससे बीरमाना सहकारी समिति को 3000 बैग युरिया खाद मिली। अभी भी ओर खाद की मांग की गयी है।

जल्द ही उपलब्ध हो जायेगी दूर- दराज इलाके से पहूंचे खाद लेने किसान। स्थानीय ग्राम सेवा सहकारी समिति में युरिया खाद पहुंचने का जैसे ही किसानो को पता लगा तो वह अपने ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहन लेकर आसपास के गांव लालगढ़िया, मालेर, कुम्भगढीया, हरिसिंहपुरा, ब्खतावरपुरा, गोविंदसर, हरदासवाली, भोपालपुरा, हिजरासर, सुखचैनपुरा आदि गांव व चको से खाद लेने पहुंचे।

वही कुछ किसानो को खाद नही मिलने के कारण इन्हे निराश ही वापस लौटना पड़ा वही किसानो का कहना है कि वर्तमान में नहर में पानी चल रहा है ओर पानी की बारिया चल रही है जिससे खाद की अति आवश्यक है। क्योकि मौके पर फसलो को खाद नही दी गयी तो खराब होने का डर रहेगा ओर उत्पादन में भी कमी आयेगी।

Published on:
11 Jan 2018 01:59 pm