श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्क होंगे विकसित, नई धानमंडी पहुंचा एक करोड़ रुपए का खेल व जिम का सामान
श्रीकरणपुर. श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडियों में स्थित पार्क शीघ्र ही खेल व सेहत का जरिया बनेंगे। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपए का खेल व जिम का सामान शुक्रवार को नई धानमंडी पहुंच गया है। खान राज्यमंत्री सुरेन्द्रपालसिंह टीटी के प्रयास से श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडियों में स्थित पार्क शीघ्र ही खेल व सेहत का जरिया बनेंगे। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपए का खेल व जिम का सामान शुक्रवार को नई धानमंडी पहुंच गया है।
टीटी ने पत्रिका संवाददाता को बताया कि श्रीकरणपुर विधानसभा अन्तर्गत केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर व पदमपुर मंडियों व चार बड़ी ग्राम पंचायतों ६ वी धनूर, रिड़मलसर, बींझवायला व अरायण में स्थित पार्कों में करीब पांच लाख रुपए का खेल व जिम का सामान स्थापित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत झूले, फिसलन पट्टी व व्यायाम करने के आधुनिक उपकरण शामिल हैं। टीटी ने बताया कि खान विभाग के सीएसआर फंड से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपए की राशि से यह सामान दिया जा रहा है। शीघ्र ही पार्कों में स्थापित कर दिया जाएगा।
विधायक कोटे से भी दी है खेल सामग्री
टीटी ने बताया कि उत्तम स्वास्थय तथा सम्पूर्ण विकास के लिए खेल व व्यायाम जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका क्षेत्र व विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रत्येक माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए २५ हजार रुपए की राशि का खेल का सामान विधायक कोटे से उपलब्ध करवाया गया है। इसके तहत वालीबॉल ग्राउंड निर्माण, चौतरफा जाली, मरकरी लाईट व खेल सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।