श्री गंगानगर

Video: खबर का असर- चोर दरवाजा बंद, उपले हुए गायब

- महाराजा गंगासिंह राजकीय स्टेडियम हुआ चकाचक - राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र ने प्रकाशित किया था समाचार
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 12:33 PM IST
patrika news effect on swimming pool
patrika news effect on swimming pool

पत्रिका टीवी ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय पर कलक्टर आवास के पास पीएचईडी कॉलोनी में बने महाराजा गंगासिंह राजकीय तरणताल का चोर दरवाजा बंद हो गया है। इसमें सूखाए गए गोबर के उपले गायब होने के साथ बकायदा सफाई भी करा दी गई है। अब तरणताल परिसर को देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि यहां गोबर के उपले सूखाए जा रहे थे।

जीहां पत्रिका टीवी और राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र द्वारा ‘मुख्य दरवाजा बंद, दीवार तोडकऱ लाखों रुपए के तरणताल में थाप रहे उपले’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित करने के बाद उपले सूखाने वाले कॉलोनीवासियों ने यहां से उपलों को साफ कर दिया है। हालांकि मुख्य दरवाजे पर लगे ताले वैसे ही लगे हुए हैं। पत्रिका टीवी और राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र की स्थानीय स्वीमिंग के शौकिन छात्रों, युवाओं ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

साथ ही पार्षद सलीम अली चोपदार ने भी इस मुद्दे को लेकर जयपुर में अधिकारियों से वार्ता की है। उल्लेखनीय है कि दो साल से तरणताल बंद होने के कारण बच्चे स्वीमिंग की तैयारी से वंचित हो रहे थे। ऐसे में जब पत्रिका टीम ने जाकर भौतिक स्थिति को देखा तो वहां दीवार में छेद कर अंदर उपले सूखाए जा रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि तरणताल की लीकेज की समस्या को हल कर प्रशासन गर्मियों में इसे फिर से स्वीमिंग करने वाले छात्र खिलाडिय़ों के लिए फिर से खोल सकता है।

Read more:

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान