श्री गंगानगर

Video: नाबालिगा के साथ बलात्कार

घड़साना क्षेत्र की है बालिका, अनूपगढ़ में चल रहा इलाज
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 12:40 PM IST
rape with seven year girl
rape with seven year girl

अनूपगढ़। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र गांव 2 के एम डब्बर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिगा पुत्री के साथ अज्ञात व्यक्ति पर धोखा देकर ले जाने की सूचना के बाद घड़साना पुलिस ने नाकेबंदी कर बालिका को जैतसर थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया है, बालिका की हालात को देखते हुए उसे जैतसर चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे इलाज के लिए अनूपगढ़ रेफेर कर दिया। बालिका का इलाज अनूपगढ स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घड़साना तहसील के गांव 2 के एम डब्बर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि वह घड़साना मंडी में अपनी 10 वर्षीय पुत्री के साथ खड़ा था तभी एक अज्ञात बाइक सवार आया और उसने उस व्यक्ति से लिफ्ट ले ली।

रास्ते में 5 ड़ी डी के पास बाइक सवार ने धोखे से माचिस नीचे फेंक दी तथा माचिस उठाने के लिए उसे नीचे उतार दिया। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जब वह माचिस उठाने के लिए नीचे उतरा तो अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गया। उसने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का हुलिया भी बताया। घड़साना थानाधिकारी विक्रम चौहान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरे जिले में नाका बंदी करवा दी तथा अपने सूचना तंत्र सक्रिय कर दिए। थानाधिकारी ने बताया कि व्यक्ति घटना घटने के 1 घण्टे बाद थाना पहुंचा इसलिए अज्ञात आरोपी दूर निकल चुका था। घटनाक्रम में जैतसर पुलिस को दुर्गा मंदिर सड़क पर एक बालिका रोते हुए घायल संदिग्ध हालात में मिली।

जैतसर पुलिस ने बालिका को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा कर घड़साना पुलिस को सूचना की। जैतसर पुलिस की सूचना पर घड़साना पुलिस रात को ही जैतसर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। जैतसर स्वास्थ्य केन्द्र से नाबालिगा को अनूपगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए रेफेर कर दिया जहां नाबालिगा ने घड़साना पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में किसी स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद नाबालिगा काफी डरी सहमी है तथा मेडिकल मुआयना करवाने में भी डर रही है। घड़साना पुलिस ने बालिका तथा उसके पिता के बयानों पर आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 365 376 तथा 3/4पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी कर दी है।

Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट