श्री गंगानगर

Video: नरमा तेजी के तीर पर

जिला मुख्यालय की नई धान मंडी में इस सप्ताह नरमा तेजी के तीर पर सवार हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 12:16 PM IST
 Sriganganagar new dhanmandi updates
Sriganganagar new dhanmandi updates

आवक में भी तेजी

श्रीगंगानगर। गुरुवार को इसकी ढेरी ऊपर में 5000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी थी, शुक्रवार को भी तेजी का दौर जारी रहा और उच्चतम भाव 5200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। खास बात यह भी है कि आवक में भी तेजी आई है, 4041 क्विंटल नरमा आया। न्यूनतम भाव 4231 रुपए तथा औसत भाव 5100 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

सप्ताह की शुरूआत में नरमा ऊपर 4603 रुपए प्रति क्विंटल बिका था और आवक थी 2431 क्विंटल की। इस सप्ताह ग्वार के भावों में भी तेजी आई है। सात दिन पहले जो ग्वार ऊपर में 3874 रुपए क्विंटल बिका था, वह 3575 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। सरसों के भावों में भी मामूली सुधार हुआ है, सरसों की ढेरियां पहले ऊपर 3525 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही थी, सप्ताहांत में भाव 3684 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।

जानकारों के अनुसार मांग बढऩे के कारण नरमा के भावों ने ताव खाया है। अभी और तेजी की उम्मीद भी मानी जा रही है। किसानों के अनुसार सीजन की शुरूआत में ये भाव होते तो उन्हें अधिक लाभ मिलता, वैसे अभी काफी माल आना बाकि बताया जा रहा है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष हनुमान गोयल के अनुसार नरमा के भावों में अभी और तेजी की उम्मीद है, उनके अनुसार मांग बढऩे के कारण यह तेजी आई है।

Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान