श्री गंगानगर

Video: श्रीगंगानगर की छोटी बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

- प्री स्कूल सेटअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रक्रिया शुरू - 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 1:03 PM IST
sriganganagar news in one click
sriganganagar news in one click

45 आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों का चयन

श्रीगंगानगर। जिले में 45 आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र विकसित किए जाएंगें। इन सभी के लिए आवश्यक बजट जारी कर दिया गया है। इसी तरह बजट घोषणा के मुताबिक शहरी परियोजना के प्रत्येक सैक्टर से 5 आंगनबाड़ी केन्द्र तथा ग्रामीण परियोजनाओं में प्रत्येक सैक्टर से 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री स्कूल सेटअप के रूप में विकसित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में 1982 आंगनबाड़ी केन्द्र है। इनमें से 45 आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र चयनित किए गए हैं।

चयनित आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र जिले के सरकारी स्कूलों में चल रहे हैं। इन स्कूलों में आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन की रंगाई, पुताई कर आकर्षित चित्र बनाए जाएंगें। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बाहर केन्द्र का नाम परिक्षेत्र की कुल जनसंख्या, पंचायत का नाम, कार्यकर्ता, सहायिका और सहयोगिनी का नाम अंकित किया जाएगा। वहीं इसके खुलने के समय को भी दर्शाया जाएगा। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में केन्द्र द्वारा दी जाने वाली 6 नि:शुल्क सेवाओं का भी उल्लेख होगा।

बार संघ के सभागार का पुन: लोकार्पण

श्रीगंगानगर। बार एसोसिएशन के सभागार का सीनियर अधिवक्ताओं द्वारा लोकार्पण किया गया। इस भवन का पुनरोद्धार कराकर इसे आधुनिक बनाया गया है। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट नवरंग चौधरी और भूरामल स्वामी ने की। सभागार के लोकार्पण की प्रक्रिया के समय काफी वकील मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर एडवोकेट मंगलसिंह मिन्हास, अजायब सिंह ग्रेवाल, काशीराम रिणवां, रामप्रकाश गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, मदन कोचर, ओमप्रकाश सिंहमार, मोहनलाल छाबड़ा, श्रीराम वर्मा और हरिचंद चुघ को शाल ओढ़ा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बार संघ के कार्यालय कर्मचारी विजय गांधी को सम्मानित किया गया। समारोह में सीनियर एडवोकेट काशीराम और रामप्रकाश गुप्ता ने अपने अनुभव अन्य वकीलों से सांझे किए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान