- श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हो रहा आयोजन - तिलकूटा चौथ व्रत रखकर महिलाओं ने मांगी मन्नते
केसरीसिंहपुर। श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे धार्मिक समागम के तहत शुक्रवार रात श्रीगुरुद्वारासिंह सभा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। गुरुघर की सजावट श्रद्धा की अनूठी छटा बिखेर रही थी। गुरुघर का मुख्य द्वार शोभायमान लग रहा था। वहीं रात में भी संगत गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुुंची। इससे पहले सुबह श्रीअखंड पाठ रखे गए, जिनका भोग रविवार को पड़ेगा। दोपहर में श्रीनिशान साहिब के चोले की सेवा की गई।
गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बलकरण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 12 बजे पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचेगा। इसके बाद गुरु ? का लंगर अटूट बरतेगा। नगर कीर्तन की तैयारियां पूरी गुरुद्वारा से निकलने वाला नगर कीर्तन कस्बे के मुख्य चौक-चोराहों से गुजरेगा। इसकी तैयारी प्रबंधन कमेटी ने पूरी कर ली है। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
सुरजनसर. रामसिंहपुर, मंडी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को महिलाओं ने तिलकूटा चौथ का व्रत रखकर मन्नते मांगी। मंडी के दुर्गा मंदिर , शिव मन्दिर, ठाकुर जी मन्दिर, जम्भेश्वर मन्दिर व कूंपली के हनुमान मन्दिर में शुक्रवार को महिलाओं ने पारिवारिक यश व वैभव के लिए तिलकूटा चौथ की व्रत कथाएं सुनकर चौथ माता को तिल के लड्डूओं का भोग लगाकर मन्नते मांगी। इस मौके पर दुर्गा मंदिर की पूजारन मधु शर्मा ने महिलाओं चौथ माता की कथा सुनाई व रात्री चांद उदय पर व्रत का समापन होगा।
Read more:-