श्री गंगानगर

Video: प्राणायाम से प्राणों की होती है रक्षा, योग से निरोग रहे

राजस्थान पत्रिका व पतजंलि योग पीठ के तत्वावधान में जम्भेश्वर मंदिर प्रागंण में पांच दिवसीय शिविर
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 5:13 PM IST
yoga is best for our health
yoga is best for our health

घड़साना. नियमित प्राणायाम करने वाले व्यक्ति की आयु अधिक होती है। प्राणायाम से शरीर में उत्पन्न होने वाली समस्त व्याधियों से मुक्त रहा जा सकता है। प्राचीन समय से भारत में स्वस्थ समाज निर्माण करने वाली इस पद्धति को पूरे विश्व ने अपनाया है। यह बात पतजंलि योग पीठ हरिद्वार तथा राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपशाखा संरक्षक मोहनलाल शर्मा ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिश्रोई महासभा पूर्व अध्यक्ष रामकुमार बिश्रोई ने की।

शिविर में पंतजलि योग पीठ तहसील संयोजक बृजलाल शास्त्री, स्वदेशी जनजागरण मंच संयोजक राजूराम गोदारा ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के प्रेरणा से कस्बे में हरिद्वारा के योग आचार्य संदीप कुमार का पंाच दिवसीय शिविर कार्यक्रम रखा गया है। गोदारा ने बताया कि शिविर के अलावा प्रतिदिन दो स्कूलों में छात्रों को स्वस्थ जीवन तथा स्मृति बढाने वाले योग व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं महिलाओं के लिए निरोग जीवन व आहार के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में अरोडवंश समाज जिला संयोजक डा. बलदेव जसूजा ने कहा कि पत्रिका द्वारा सामाजिक सरोकार कार्य से आमजन को लाभाविंत किया जा रहा है।

पत्रिका द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजमर्रा जीवन, छात्रो, गृहणियों आदि सभी वर्गों के लिए अच्छे लेख व सामग्री प्रकाशित किए जाने से पूरे समाज को लाभ मिल रहा है। डा. जसूजा ने योग को जीवन में ढालने पर सभी तरह की बिमारियों से मुक्त रहने में सहायक साबित हुआ है। जम्भेश्वर मंदिर समिति के कृष्णलाल सांवक व महेन्द्र जांगू, बिश्रोई महासभा पूर्व अध्यक्ष रामकुमार बिश्रोई ने शिविर की सराहना करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के बृजलाल मितल आदि ने प्राणायाम व योग शिविर के महत्व तथा पत्रिका व पतजंलि योग पीठ के सामाजिक सरोकारों पर साधुवाद दिया।

योग, प्राणायाम व आहार के बारे में बताया-

शिविर में हरिद्वार से आए पतजंलि योग पीठ आचार्य संदीप ने स्वस्थ जीवन तथा शारीरिक व्याधियों को दूर करने के लिए योग व प्राणायाम के बारे में बताया तथा योग का प्रशिक्षण दिया। आचार्य ने स्वस्थ रहने के तौर तरीके, भोजन, आहार तथा सावधानी बरतने वाले व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग पीठ स्थानीय संयोजक बृजलाल शास्त्री ने बताया कि शिविर का समापन १० नवम्बर को यज्ञ एवं हवन के साथ होगा। समापन समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची