श्री गंगानगर

जागो मतदाता…आपके हाथ में है हर उम्मीदवार की ‘कुंडली’

निर्वाचन आयोग ने कई एप किए लॉच, घर बैठे मतदान से लेकर हर बूथ का मतदान प्रतिशत जानने की सुविधा
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2023, 6:40 PM IST
जागो मतदाता...आपके हाथ में है हर उम्मीदवार की ‘कुंडली’
श्रीकरणपुर. सी-विजिल एप पर निगरानी करती कार्मिकों की टीम। -पत्रिका

श्रीकरणपुर. निर्वाचन आयोग ने इस बार संचार तकनीक का उपयोग करते हुए मतदाताओं को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इनके प्रयोग से ना केवल मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी बल्कि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के साथ प्रत्येक उम्मीदवार का बॉयोडाटा जानकर प्रत्याशी चुनने के उचित निर्णय में भी मदद मिलेगी।

स्थानीय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप प्रभारी राजकुमार नागपाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने आधा दर्जन मोबाइल एप्स व चार वेब पोर्टल के माध्यम से मतदाताओं को कई सुविधाएं प्रदान की हैं। इनके माध्यम से मतदाता घर बैठे ही वोट बनवाने, कटवाने, स्थानातंरित कराने, संशोधन कराने के साथ दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान व अन्य सुविधाओं से लेकर चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। वहीं, आचार संहिता की पालना के संबंध में कड़ी नजर रख सकता है। इसके अलावा मतदान के दौरान हर दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत व अन्य जिज्ञासाओं को इन एप्स के माध्यम से शांत कर सकता है। निर्वाचन आयोग का मानना है इस तकनीक का उद्देश्य केवल और केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाना और इसे पारदर्शी बनाना है।

इन एप्स पर मिलेगी सारी जानकारी

स्वीप प्रभारी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर व आइओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध केवाइसी एप के माध्यम से उम्मीदवार की पृष्ठभूमि व उसके शपथ पत्र को देखने की सुविधा देता है। वहीं, सुविधा एप पर उम्मीदवार को प्रचार-प्रसार के लिए नामांकन के बाद अनुमति की जानकारी, वोटर टर्नओवर एप पर आमजन को मतदान दिवस पर मतदाता प्रतिशत देखने की सुविधा, सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, वोटर हेल्पलाइन एप पर मतदाताओं के नाम जोडऩे, हटाने, स्थानातंरण व संशोधन की सुविधा तथा सक्षम एप पर दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सुविधा पोर्टल, वोटर्स सर्विस पोर्टल, एफिडेविट पोर्टल व नेशनल ग्रीवियेंस सर्विस पोर्टल भी मतदाताओं को इसी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करते हैं।

------------

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शी बनाने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार कई मोबाइल एप्स व पोर्टल उपलब्ध कराए। इनके उपयोग से जहां आमजन को कई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, बेहतर प्रत्याशी चुनने भी मदद मिलेगी।

राजकुमार नागपाल स्वीप प्रभारी श्रीकरणपुर

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा

Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच