
अनूपगढ़. विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से वोट डालने के लिए इस बार एक दर्जन दस्तावेजों को मान्यता दी है। निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 25 नवम्बर को मतदान दिवस के दिन मतदाता वोट डालने के लिए अपने साथ
मतदान केंद्र पर पहचान के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से बताए गए 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज को दिखाकर मतदान कर सकेंगे। इस बार निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा पासपोर्ट, ड्राइङ्क्षवग लाइसेंस, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना का जारी स्मार्ट कार्ड,मनरेगा जोब कार्ड,श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड फोटो वाला पेंशन दस्तावेज,सांसद विधायक और विधान परिषद को जारी सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा केंद्र राज्य,सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों के सर्विस पहचान पत्र पर मतदाता वोट डाल सकेंगें। विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग की तरफ से तैयारियों को लेकर लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है, मतदान केंद्रों पर बुर्जग तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेअर की व्यवस्था करवाई जा रही है। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 88 बूथों के 221 दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता पूर्व में वोट फ्रॉम होम के तहत अपने मतदान का इस्तेमाल कर चुके हैं। पुलिस तथा निर्वाचन अधिकारी की तरफ से संवदेनशी बूथों पर निरीक्षण किया गया है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।