श्री गंगानगर

आंधी ने बदला मौसम का मिजाज

-तीन चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

2 min read
weather

-तीन चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

श्रीगंगानगर.

इलाके में रविवार को दिनभर तपन के बाद शाम को आई आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इलाके में अगले तीन-चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इलाके में कुछ तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं। स्थानीय परिस्थितियों को अरब सागर से नमी मिल रही है। नमी की ये परिस्थितियां इलाके में मौसम संंबंधी बदलाव का कारण बनी है। इसी के कारण रविवार को पूरे दिन तेज धूप के बाद अचानक आंधी चली और मामूली बूंदाबांदी हुई।

इससे पहले रविवार को दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी बढ़ती चली गई। दोपहर में जबर्दस्त उमस के चलते लोग बेहद परेशान हुए।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी मनोहरलाल रिणवां बताते हैं कि 27 जून तक हालात ऐसे ही रहने की संभावना है। इस दौरान इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, आंधी चलने और मौसम संबंधी बदलाव बने रहने की संभावना है। इससे श्रीगंगानगर भी प्रभावित रह सकता है।

जिले में रविवार को अनूपगढ़, सादुलशहर, बनवाली, बुधरवाली, सूरतगढ़ थर्मल, बीरमाना में बरसात हुई वहीं सरदारपुरा जीवन, मन्नीवाली, केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, पदमपुर आदि जगह आंधी आई।

Read more news.....

Published on:
24 Jun 2018 07:34 pm
Also Read
View All