
सादुलशहर.
विवाहिता ने फंदे पर झूलकर शनिवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी बलराज सिंह मान तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोचज़्री में रखवाया। घटना की सूचना मिलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मृदुल कच्छावा, एसडीएम यशपाल आहुजा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस थाना प्रभारी बलराज सिंह मान ने देर सांय बताया कि सादुलशहर के वाडज़् नंबर एक निवासी पूजा(24) पत्नी सुधीर बिश्नोई ने अपने घर की रसोई के गेट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के दो पुत्रियां हैं, जो क्रमश: पांच व तीन वषज़् की हैं। पूजा का पति सुधीर किसी काम से श्रीगंगानगर गया हुआ था तथा घर पर पूजा अपनी दोनों पुत्रियों के साथ अकेली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूजा मानसिक रूप से परेशान थी तथा उसका इलाज भी निजी चिकित्सालय में चल रहा था। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पूजा की शादी मई 2012 में हुई थी, पूजा का पीहर सादुलशहर में है तथा दोनों ने प्रेम विवाह करवाया था। पूजा के भाई को इस आशय की सूचना दे दी गई है।