श्री गंगानगर

बाल विवाह रोकने के लिए ग्राम पंचायत 27 ए ने की जागरूकता की पहल

फोटो अनूपगढ़ शपथ लेते सरपंच तथा अन्य।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:16 PM IST
Anupgarh News

अनूपगढ़. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने और बालिकाओं के सुरक्षित एवं शिक्षित भविष्य के लिए सीमावर्ती ग्राम पंचायत 27 ए में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। सरपंच प्रवीण पाल कौर ने ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करवाने तथा आसपास ऐसी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के बचपन और भविष्य को प्रभावित करता है।

समाजसेवी पायलट सिंह बराड़ ने ग्रामीणों से बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटी की शिक्षा उसके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। शिक्षित बालिका आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज के विकास में योगदान देती है। उपसरपंच सीमा रानी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करना जरूरी है। बेटियों को सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर मिलने से समाज वास्तविक प्रगति कर सकेगा। बैठक में निर्णय किया गया कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को बाल विवाह के प्रति सचेत किया जाएगा। इस दौरान एलडीसी धर्मचंद, वार्ड पंचों सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाल विवाह रोकने, बेटियों को शिक्षित बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षकों की लंबित मांगों पर शिक्षा मंत्री से वार्ता, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, गुरदासपुर जेल से जुड़ा आरोपी प्रिंस का कनेक्शन; हेरोइन तस्करी मामले में ‘चाचा’ की तलाश

Rajasthan: 10 दिन बाद होने वाली थी शादी.. बस की चपेट में आने से दूल्हे की मौत, परिवार में मातम

Guru Nanak Jayanti 2026: कल श्रीगंगानगर से सूर्यनगरी तक दिखेगी रौनक, जोधपुर से है गुरु नानक देव जी का ऐतिहासिक रिश्ता

Rajasthan: IPS दंपती ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, बुजुर्गों की आपत्ति के बावजूद बेटी के जन्म पर किया ‘जळवा पूजन’