राज्य

संतकबीर नगर: स्नान करने गए 2 किशोर सरयू नदी में डूबने से लापता, पुलिस गोताखोरों की मद्द से तलाश में जुटी

संतकबीर नगर के दो किशोर अपने 3 साथियों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गए थे। नदी का बहाव तेज होने के कारण 2 किशोर नदी में डूबते ही लापता हो गए । यह घटना धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट की है। खबर लगते ही परिजन और पुलिस वहां पर पहुंच गए।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2022, 12:47 PM IST
sant.png
नदी में डूबने की सूचना मिलते ही दो किशोरों के परिजन घाट पर आ गए

संतकबीरनगर : यूपी के संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पर मंगलवार को दो किशोर अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गए । तेज बहाव होने के कारण दो किशोर नदी में डूब गए। धनघटा प्रशासन को जैसे ही पता चला तो तुरंत ही पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में जुटी है। घटना की खबर लगते ही परिजन घाट पर पहुंच गए।

दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हुए
जानकारी के अनुसार धनघटा गांव निवासी बेचन का पुत्र आदित्य (16) तथा साहब सिंह का बेटा आकाश सिंह (16) मंगलवार को तीन अन्य दोस्तों के साथ बिड़हरघाट पर सरयू में स्नान करने गए थे। आकाश और आदित्य नदी में नहाने चले गए जब कि उनके तीन अन्य साथी वहीं पर खड़े रहे। नदी का बहाव तेज होने के कारण दो किशोर नदी डूबने लगे । दोनों को डूबते देख वहां खड़े तीनों दोस्तों ने शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते तब वह दोनों लापता हो गए।

बिड़हर घाट पुलिस चौकी के सिपाहियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने किशोरों के पता लगाने के लिए गोताखोरों को बुलाया और उनकी मद्द से दोनों किशोरो की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही दो किशोरों के परिजन घाट पर आ गए लेकिन इस अनहोनी की आशंका से परिजन सहमे हैं।

CM योगी ने बचाव और राहत कार्य के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला तो तुरंत ही उन्होंने तुरंत ही जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Updated on:
14 Sep 2022, 12:47 PM IST
Published on: