27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जा मंत्री के विद्युत उपकेन्द्र पहुंचते ही बिजली गुल हो गई,मोबाइल टार्च की रोशनी मे किया निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मंगलवार को रात करीब 8 बजे बाराबंकी के बड़ेल विद्युत उपकेन्द्र पर अचानक से निरीक्षण करने पहुंच गए। जब मंत्री वहां पर पहुंचे तब लाइट जा चुकी थी और विद्युत व्यवस्था उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त मिली ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 14 Sep 2022, 11:46 AM IST

arvind_sharma.png

ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा टार्च की रोशनी में शिकायत रजिस्टर को देखते हुए

बाराबंकी: योगी सरकार मे कैबिनेट ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा कल यानी मंगलवार को विद्युत समस्या की जमीनी पड़ताल के लिए बाराबंकी के एक विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे । जब मंत्री जी विद्युत केन्द्र पर पहुंचे तो वहां से बिजली जा चुकी थी और मंत्री जी को मोबाइल टार्च की रोशनी से विद्युत केन्द्र का निरीक्षण करना पड़ा और घंटो बिजली आने का इंतजार करना पड़ा ।

मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा मंगलवार की शाम 8 बजे बाराबंकी के बड़ेल बिजली उपकेंद्र पहुचे थे। मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान वहां की विद्युत व्यवस्था उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त मिली।

यह भी पढ़ें :ज्ञानवापी मामले में बाबरी मस्जिद के रहे पैरोकार हाजी महमूद ने दिया विवादित बयान कहा-मुल्क में बहेगा खून

एसडीओ और जेई से पूछा कि 'आज उपभोक्ताओं की कितनी शिकायतें आईं और कितनों का निस्तारण हुआ ?
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा बिजली उपकेन्द्र पहुंचने के बाद वहां पर एसडीओ और जेई से पूछा कि आज कितनी शिकायत आई हैं और कितने का निस्तारण किया गया ।इसके बाद मंत्री ने वहां पर मौजूद शिकायत कर्ताओं का रजिस्टर देखा। इसके बाद रजिस्टर में दर्ज नाम रामसनेही को फोन लगा दिया.

अरविंद शर्मा ने शिकायतकर्ता रामसनेही से कहा, 'मैं ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं. आपकी शिकायत हल हुई...?' उधर से जवाब मिला, 'मंत्री जी हमारा मीटर बदल गया है.' यही हाल उपभोक्ता कामता प्रसाद का था। उन्होंने बताया कि दोपहर में शिकायत की और दो घंटे बाद ही उनका मीटर बदल गया।

लाइट ना होने से मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा
जब मंत्री एके शर्मा विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचे तब लाइट जा चुकी थी और वहां पर उन्हें लाइट आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। इसका एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है । विपक्षी पार्टियों से लेकर यूजर्स तरह तरह के मजे ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हार के बावजूद स्वामी प्रसाद मौर्य का कद सपा में बढ़ेगा, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

पूरा मामला क्या था ?
दरअसल पूरे प्रेदश के लोग विद्युत व्यवस्था को लेकर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। आए दिन लोग बिजली को लेकर मंत्री एके शर्मा और विद्युत विभाग के अधिकारियों को ट्वीट करके अपनी शिकायत बता रहे हैं। इसके अलावा साथ ही अधिकारियों को फोन कर क्षेत्र में हल्की बारिश या अन्य खराबी के चलते कई-कई घंटे विद्युत व्यवस्था सप्लाई बंद होने को लेकर शिकायत कर रहे थे। इसके बाद विद्युत समाधान सप्ताह के दूसरे दिन योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बाराबंकी में विद्युत व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।