राज्य

गोरी दुल्हन को नहीं पसंद आया दूल्हे का काला रंग, मंडप छोड़ भागी

वह लड़का बड़े अरमानों से घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर के दरवाजे तक पहुंचा। उसके साथ ही उसके घरवालों और बारात की भी अच्छा स्वागत हुआ।
less than 1 minute read
Apr 27, 2017
A bride
A bride

हमेशा खबरों में आता रहता है कि काले रंग की वजह ले लड़की की शादी नहीं हो पा रही है या सांवले रंग की वजह से लड़के ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया है पर अब जो खबर आ रही है उसके अऩुसार बिहार में एक लड़के को उसका काला रंग भारी पड़ गया।

वह लड़का बड़े अरमानों से घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर के दरवाजे तक पहुंचा। उसके साथ ही उसके घरवालों और बारात की भी अच्छा स्वागत हुआ। उस समय चारों तरफ खुशी छाई हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे जो होने वाला है वह लड़के और लड़की की जिंदगी बदल देगा।

जैसे ही लड़का फेरे लेने के लिए बैठा, उसी समय लड़की ने उससे शादी करने के लिए मना कर दिया। लड़की का कहना था कि वह बहुत काला है। इतना कह कर वह घर से फरार हो गई।

बेचारे दूल्हे का बुरा समय यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि दुल्हन के फरार होने के बाद उसके घरवालों ने दुल्हें और उसके परिवार को बंधक बना लिया, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की। दूसरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत हुई और जो भी खर्चा हुआ, उसका बटवारा करने के बाद उनको छोड़ा गया। दूल्हा और उसका परिवार दुखी मन से घर वापस आ गया।

ये सारी घटना बखरी प्रखंड के सलौना निवासी इंदल कुमार के साथ हुई। बताया जा रहा है कि उसकी शादी समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल के सिंहमा निवासी कुमकुम कुमारी की शादी विगत 23 अप्रैल को होनी थी।

Published on:
27 Apr 2017 06:57 pm