मोदी सरकार ने देश में 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों पर बैन लगाने की घोषणा की थी। सरकार का कहना था कि कालेधन पर रोक लगाने तथा बाजार में चल रहे नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए ये घोषणा की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य गुजरात की सरकार ने दावा किया कि उनकी ओर से घोषित नोटबंदी के बावजूद गत नवंबर से जनवरी के बीच राज्य के सरकारी खजाने में मूल्य वर्धित कर यानी वैट से होने वाली आय पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 21.83 प्रतिशत बढ कर 12424 करोड रूपये हो गया है।
राज्य का बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री नीतिन पटेल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का गुजरात में सकारात्मक असर हुआ है।
पिछले वर्ष नवंबर में लागू नोटबंदी के बाद से जनवरी तक वैट से होने वाली आय का आंकडा बढ गया है। इससे पिछले वित्तीय वर्ष में नवंबर से जनवरी के बीच यह राशि मात्र 10198 करोड थी पर अब यह बढ गयी है।
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने देश में 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों पर बैन लगाने की घोषणा की थी। सरकार का कहना था कि कालेधन पर रोक लगाने तथा बाजार में चल रहे नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए ये घोषणा की गई थी।