मुंबई

पुणे की मुठा नदी के ऊपर दिखा ‘मच्छरों का बवंडर’, वायरल हुआ वीडियो

Pune Mosquito Video: महाराष्ट्र के पुणे में हाल ही में एक असामान्य घटना कैमरे में कैद हुई।

2 min read
Feb 11, 2024
ये बवंडर नहीं मच्छर है!

पुणे में एक चौकाने वाली घटना कैमरे में कैद हुई है। शहर की मुठा नदी (Mutha River) पर मंडराते हजारों मच्छरों का 'बवंडर' चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला तब सामने आया जब भारतीय वायुसेना के एक पूर्व अधिकारी ने एक्स (ट्विटर) पर ‘मच्छरों के बवंडर’ वाला वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

पुणे में केशवनगर और खराडी के निवासी मच्छरों के प्रकोप से परेशान है। वायरल वीडियो में नदी के किनारे हजारों मच्छर मंडराते हुए भंवर बनते दिख रहे है। पुणे जैसे शहरी इलाकों में इसे एक दुर्लभ घटना के तौर पर देखा जा रहा है। यह भी पढ़े-स्कूटर पर कंबल ओढ़कर पार्टनर की गोद में बैठी लड़की... वीडियो वायरल, मुंबई पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मुला-मुठा नदी पर बने बांध के निकट इस क्षेत्र में जल शुद्धिकरण के लिए काम चल रहा है। इसके अलावा खरडी को जोड़ने वाले एक नए पुल का निर्माण पहले ही शुरू है। इसके परिणामस्वरूप नदी की धारा धीमी हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप सतह पर पानी जमा हो रहा है और परिणामस्वरूप जल-जमाव हो रहा है। इससे खूब मच्छर पनप रहे है।

नगर निगम की लाख कोशिशों के बावजूद जल निकासी के लिए टेंडर प्रक्रिया के क्रियान्वयन में हो रही देरी से स्थिति और बिगड़ गयी है। खराडी रिवरफ्रंट मच्छरों के कहर की वजह से चिंता का कारण बन गया है। वायरल वीडियो भी वहीँ का बताया जा रहा है। स्थानीय नागरिक इसके लिए पुणे नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आरोप है कि नगर निगम ने स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं की और अब हालत भयावह हो गए है।

विशेषज्ञ इसके लिए हालिया मौसम की स्थिति को भी जिम्मेदार मान रहे है, जिससे नदी परिसर में मच्छरों की संख्या में बहुत बड़ा इजाफा हुआ। ‘मच्छरों के बवंडर’ वाला वीडियो देखकर लोग चिंता में है। क्योंकि मच्छर मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के वाहक हैं। जिससे प्रभावित इलाकों में इन मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

ये बवंडर नहीं मच्छर है! पुणे की मुठा नदी के ऊपर उड़ते दिखे हजारों मच्छर, देखें वायरल वीडियो-

Published on:
11 Feb 2024 08:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर