राज्य

मुकेश अंबानी पहुंचे बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम, देश की खुशहाली के लिए मंदिर समिति को दान किए ₹10 करोड़

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की। अंबानी परिवार ने मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का बड़ा दान भी दिया है। देखिए तस्वीरें और पूरी खबर...

2 min read
Mukesh Ambani Badrinath Visit, Mukesh Ambani Uttarakhand Visit
मुकेश अंबानी सुबह-सुबह पहुंचे बदरीनाथ धाम, मंदिर समिति ने किया स्वागत | फोटो सोर्स- मंदिर समिति

Mukesh Ambani, Kedarnath Temple Latest News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी सोमवार सुबह देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे। अंबानी परिवार की इन दोनों पवित्र धामों के प्रति अटूट आस्था है। मंदिर पहुंचकर मुकेश अंबानी ने पूजा-पाठ किया और पूरे देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस खास मौके पर उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को कुल 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया।

मुकेश अंबानी सोमवार सुबह सबसे पहले भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे। जैसे ही वे मंदिर परिसर में आए, वहां की मंदिर समिति के लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद समिति की तरफ से मुकेश अंबानी को भगवान का पवित्र प्रसाद भेंट किया। फोटो सोर्स- मंदिर समिति
इस यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति (BKTC) को कुल 10 करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने 5 करोड़ रुपये बद्रीनाथ धाम के लिए और 5 करोड़ रुपये केदारनाथ धाम के लिए अलग-अलग चेक प्रदान किए। इस दान का इस्तेमाल दोनों धामों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। फोटो सोर्स- मंदिर समिति
मुकेश अंबानी के स्वागत और पूजा के दौरान मंदिर समिति के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। इनमें BKTC के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ शामिल थे। इसके अलावा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान और धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल ने अंबानी का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। फोटो सोर्स- मंदिर समिति
मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस बड़े दान के लिए मुकेश अंबानी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अंबानी परिवार की बाबा केदार और बद्रीनाथ धाम में गहरी आस्था है। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने करोड़ों रुपये का दान देकर मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने में बड़ी मदद की है। फोटो सोर्स- मंदिर समिति
Published on:
15 Jun 2026 06:31 pm