15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ट्रंप एक ठंडे दिमाग वाला हत्यारा है’, जहाज हमलों को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

Arvind Kejriwal Attack Donald Trump PM Modi: AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ओमान तट पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है और केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

2 min read
Google source verification
kejariwal attcak on trump

IANS फोटो

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा और तीखा हमला बोला है। ओमान तट के पास पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर 'एमटी सेटबेलो' पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर केजरीवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार के रुख पर कड़े सवाल उठाए और प्रधानमंत्री की चुप्पी की आलोचना की।

अरविंद केजरीवाल ने इस बात को लेकर एक्स पर वीडियो जारी गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। वीडियो में केजरीवाल ने देश के नागरिकों की जान जाने के बावजूद प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भारतीय हितों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से अपना पक्ष रखने में पूरी तरह विफल रही है।

आपको बता दें कि हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर डोनाल्ड ट्रंप को दिए गए धन्यवाद संदेश पर भी केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविक मारे जा रहे हैं, और दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई के लिए धन्यवाद दे रहे हैं; केजरीवाल ने कहा कि इस समय पर सवाल उठाना लाजिमी है।

अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी भरे लहजे में की टिप्पणी

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम मोदी इस पर चुप हैं। लेकिन जल्द ही भारत में एक ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होगा जो हमारे नागरिकों की मौत और इस तरह के कुकर्मों का हिसाब मांगेगा। भारत को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। देश के हितों और हमारे नागरिकों की जान के साथ किसी भी विदेशी नेता को मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।'