
स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको। ( फोटो: X/ @PTI_News)
PM Modi-Robert Fico Deal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ दोनों देशों के बीच अहम समझौते हुए हैं। इस दौरान हायर एजुकेशन व रिसर्च में सहयोग पर एमओयू किया गया है। आईआईटी दिल्ली व स्लोवाक टेक्निकल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के आदान प्रदान और प्रोग्राम, स्कॉलरशिप व रिचर्स और भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी व स्लोवाक विज्ञान अकादमी के बीच समझौता किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा का हिस्सा है, जो उनके स्लोवाकिया के समकक्ष के निमंत्रण पर आयोजित की जा रही है। यह यात्रा 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है। अपनी मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की आवश्यकता सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
इस वार्ता के दौरान डिजिटल टेक्नोलॉजी, दोनों देशों के बीच आडियो विजुअल क्रिएशन और मजदूरों के पलायन के संबंध में भी एमओयू किया गया है। वहीं स्लोवाकिया की कोसिस यूनिवर्सिटी में एआई के लिए प्रथम वर्ष आईसीसीआर चेयर की स्थापना की जाएगी।
दोनों देशों में रक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की ओर से स्लोवाकिया को पत्र सौंपा गया है। इसके अलावा क्वांटम कम्युनिकेशन और क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को समझने व इसकी सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया गया है। यही नहीं, दोनों देशों की टूर आपरेटर्स एसोसिएशन के बीच पर्यटन सहयोग पर भी बात हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'यह यात्रा स्लोवाकिया में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है।नेताओं ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के कार्यान्वयन से व्यापार, विनिर्माण, निवेश और रोजगार सृजन में पर्याप्त अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री फिको ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और साझा प्राथमिकताओं को संबोधित करने पर केंद्रित चर्चा की।
विदेश मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा, शिक्षा एवं संस्कृति तथा प्रतिभाओं के आवागमन एवं जन-आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते तलाशे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुधार सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।" एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को एक व्यापक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, जो द्विपक्षीय संबंधों की बढ़ती गहराई और रणनीतिक प्रकृति दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने स्लोवाक समकक्ष रॉबर्ट फिको को भारत की राजकीय यात्रा के दौरान भारत आने का निमंत्रण दिया और कहा कि उन्हें खुशी है कि स्लोवाक नेता ने सार्वजनिक रूप से बुलावा स्वीकार कर लिया है।
ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री फिको के साथ संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका निमंत्रण 140 करोड़ भारतीयों की ओर से था। प्रधानमंत्री ने कहा, "140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं, और मुझे खुशी है कि आपने सार्वजनिक रूप से इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।" यह निमंत्रण ऐसे समय आया जब दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और कई क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के उद्देश्य से व्यापक चर्चा की।(इनपुट: ANI)
Published on:
15 Jun 2026 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
