राज्य

गोरखपुर: मुस्लिम के घर में खुदाई के दौरान मिला शंख, त्रिशूल और घंटा ,पुलिस ने पुरातत्व विभाग को सौंपा

गोरखपुर जिले में एकाएक हड़कंप मच गया। जब एक मुस्लिम के घर में खुदाई के दौरान हिंदू धर्म के जुड़े कई समान मिले । जैसे मंदिर का घंटा, शंख, त्रिशूल, बर्तन,पूजा-पाठ के पीतल का बर्तन।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 4:13 PM IST
pooja_path.png
खुदाई के दौरान मिले हिंदू धर्म के समान

गोरखपुर : एक मुस्लिम व्यक्ति के घर खुदाई के दौरान हिंदू धर्म से जुड़े कुछ समान मिले। समान मिलते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया। जो समान खुदाई के दौरान मिले,उनमें मंदिर का घंटा, शंख, त्रिशूल, बर्तन,पूजा-पाठ के सामान और कुछ पुराने सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा मोटी-मोटी हड्डियां भी निकली हैं। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में लेते हुए इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी है।

पूरा मामला क्या है ?
यह मामला गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में एक मुस्लिम परिवार का है। जहां पर नूर मोहम्मद अपने इकलौते बेटे के साथ रहते हैं। नूर मोहम्मद की 4 बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि नूर मोहम्मद अपने इकलौते बेटे खुर्शीद उर्फ बबलू अंसारी और उनके परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं। नूर मोहम्मद बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनका बेटा बब्लू अंसारी थोक सब्जी विक्रेता है।

बताया जा रहा है कि नूर मोहम्मद की बेटियों की सादी हुए कई साल हो गए लेकिन अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ है। जिसे लेकर परिवार के काफी परेशान हैं। उन्होंने डॉक्टरों से दवाई और जांच करवाई। इसके बाद भी उनके बच्चे नहीं हुए । डॉक्टर ने कहा सब सही है।

परिवार वालों ने परेशान होकर अब तांत्रिक की राह अपनाई। वह गोरखपुर के रहने वाले एक मौलाना के पास पहुंच गए। उन्हेंअपनी बात बताई। मौलाना ने कहा कि इसमें आपका कोई दोष नहीं है, आपके ससुराल के घर में दोष है। घर के अंदर कुछ गड़ा हुआ है इसके बाद नूर मोहम्मद और उनके दमादों ने मिलकर घर की खुदाई कराई। घर की खुदाई पर होने पर हिन्दू धर्म से जुड़े कई सारे समान मिले।

पुलिस मौके पर पहुंच कर समान को कब्जे में लिया
जब घर में खुदाई चल रही थी तब पूरे गांव में यह अफवाई आग की तरह फैल गई कि नूर मोहम्मद के घर में सोना निकल रहा है। यह अफवाई इतनी तेज फैली कि पुलिस तक पहुंच गई। जब पुलिस को पता चला कि तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा। मौके पर पुलिस ने देखा कि मोहम्मद के घर हिन्दू धर्म से जुड़े कई समान हैं। इसके बाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सौंप दिया है।

पुलिस का कहना है कि पुरातत्व विभाग के जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह समान कितनें पुराने हैं। इसके बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी ।

Updated on:
15 Sep 2022, 4:13 PM IST
Published on: