27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर और कच्छ के तर्ज पर काशी में बसेगा टेंट सिटी,दो फर्मों को सौंपी गई जिम्मेदारी

महादेव की नगरी काशी में गुजरात के कच्छ और जैलसमेर की तरह टेंट सिटी बसेगा। जिसका खाका पूरी तरह से तैयार है। अक्टूबर महीनें से टेंट सिटी बनाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। यह सिटी 4 महीनों तक रहेगी, नवंबर से लेकर फरवरी तक ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 15 Sep 2022, 12:22 PM IST

kashi.png

गंगा के किनारा बसा काशी शहर

वाराणसी : महादेव की नगरी काशी में आने वाला हर पर्यटक महादेव की भक्ति में खो जाता है । क्योंकि यहां कंकर कंकर में शिव का वास है। गंगा नदी के किनारे पर बसा काशी नगरी अद्भुत है। काशी आने वाला हर पर्यटक गंगा घाटों की खूबसूरती को निहारता है और इस अद्भुत शहर में मंदमुक्त हो जाता है।

वाराणसी शहर के विकास के लिए बनी कई परियोजनाएं चल रही है। वहीं नई काशी बसाये जाने पर काम चल रहा है। नए काशी में आवासीय सुविधाएं विकसित करने के साथ बाजार, होटल-मॉल आदि के लिए एरिया निर्धारित किया गया है । वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड सभी परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

काशी में 4 महीनों के लिए बसेगी टेंट सिटी
काशी में आने वाले पर्यटकों को अब गंगा के इस पार के साथ गंगा उस पार भी खूब सारा मस्ती करने को मिलेगा। क्यों कि इस बार वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड काशी में 4 महीनों के लिए टेंट सिटी बसा रहा है। यह टेंट सिटी गुजरात के कच्छ और जैसलमेर की तरह ही सजेगा।

यह भी पढ़ें :शिवपाल सिंह यादव ने कहा विधानसभा में सीट हमारी अलॉट है,हम वहीं बैठेंगे,अखिलेश ने मांगी थी आगे की सीट

टेंट सिटी गंगा नदी के उस पार बसेगी। जहां आने वाले पर्यटक खूब सारा मजा ले सकते हैं। काशी में टेंट सिटी बसाए जाने का काम लगभग पूरी तरह से पूरा हो गया है । अक्टूबर में इस टेंट सिटी को बनाने की शुरुआत हो जाएगी और पर्यटक नवंबर से फरवरी तक इस टेंट सिटी का आनंद ले सकेंगे।

गुजरात के दो फर्मों को सौंपी गई है जिम्मेदारी
काशी में टेंट सिटी बसाए जाने की पूरी जिम्मेदारी गुजरात के दो कंपिनयों को सौंपी गई हैं। वें कंपनी हैं- मैसर्स प्रवेश कम्युनिकेशंस और लल्लू जी एंड संस । कुल 600 टेंट बनाए जाने हैं, जिनमें 400 एक फर्म और 200 टेंट दूसरी फर्म बनाने का काम पूरा करेगी।

इस सब के अलावा 13 विभागों और को जिम्मेदारी सौंपी गई है. तैयारियां पूरी करने के लिए इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण को मुख्य कार्यकारी संस्था के रूप में चयनित किया गया है. इसके अलावा पर्यटन, बिजली विभाग, केंद्रीय जल आयोग, जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, नगर निगम से लेकर अन्य विभाग पूरी तरह से तैयारी को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए विभागों को 3 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: संतकबीर नगर: स्नान करने गए 2 किशोर सरयू नदी में डूबने से लापता, पुलिस गोताखोरों की मद्द से तलाश में जुटी

सुपर डिलक्स, परसेंट डिलक्स और विला होंगे
टेंट सिटी में तीन अलग अलग तरह के क्लस्टर बनाए जाएंगे । हर क्लस्टर में दो 200 कॉटेज बनाए जाएंगे, जिसमें 50 परसेंट सुपर डीलक्स, 40 परसेंट डीलक्स और 10 परसेंट विला होंगे। सबसे बड़े टेंट विला में होंगे जिनको 900 वर्ग फीट में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा सुपर डीलक्स कॉटेज लगभग 580 वर्ग फीट में और डीलक्स कॉटेज लगभग 250 से 400 वर्ग फीट में तैयार किए जाएंगे।

रेत में बसने वाला टेंट सिटी का खाका पूरी तरह से तैयार है। अक्टूबर से बनना शुरू हो जाएगा और नवंबर में चालू हो जाएगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण का कहना है कि देव दिपावली में पर्यटक यहां पर आ करके मजा ले सकते हैं। यह सिटी 4 महीनों तक रहेगी। अगर आने वाले पर्यटकों का रिस्प़ॉन्स अच्छा रहा तो आगे भी बढ़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राज्य

ट्रेंडिंग