राज्य

20 लाख की चोरी के खुलासे की मांग को लेकर पीड़ित बच्चों सहित अनशन पर बैठा

ललितपुर जिले के ग्राम मुहारा निवासी बृजेंद्र कुमार नायक पुत्र बलदेव प्रसाद नायक अपने बच्चों सहित अनशन पर बैठ गए । दरअसल कुछ दिन पहले उनके घर से करीब 20 लाख रूपये की चोरी हो गई थी।
2 min read
• •
Sep 28, 2022
lalit_thana.png
बलदेव प्रसाद नायक आमरण अनशन पर बैठे

ग्रामीण क्षेत्र में करीब ढाई महीने पूर्व अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी करते हुए वहां रखी नकदी के साथ सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था । गृह स्वामी के अनुसार उक्त चोरी की कीमत करीब 20 लाख की थी। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी लेकिन काफी समय बीतने के बाद जब उक्त मामले का खुलासा नहीं हुआ, तब मामले के खुलासा की मांग को लेकर पीड़ित अनशन पर बैठ गया। मामला थाना जखोरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुहारा का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुहारा निवासी बृजेंद्र कुमार नायक पुत्र बलदेव प्रसाद नायक अपने बच्चों के साथ घंटाघर के मैदान में चोरी खुलासे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर जा बैठा। ढाई महीने पूर्व अज्ञात चोरों ने उसके घर में से सेंधमारी करते हुए करीब 20 लाख की चोरी कोई घटना को अंजाम दिया था।

पीड़ित का आरोप है कि विगत 8 जुलाई को उसके घर चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें करीब 20 लाख के जेवरात व नगदी चोर ले गए थे। इस संबंध में उसने घर पर काम करने वाले एक युवक पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई थी । जिसके परिपेक्ष्य में थाना जखोरा पुलिस ने धारा 380 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया था और भरोसा दिलाया था कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा ।

पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। खुलासे की मांग को लेकर उक्त ग्रामीण अपने बच्चों के साथ घंटाघर के मैदान पर आमरण अनशन पर बैठ गया है।

अब देखना यह है कि पुलिस उसे क्या आश्वासन देकर अग्रिम कार्यवाही करती है। जबकि पीड़ित का कहना है कि जब तक चोरी के मामले का खुलासा नहीं होता वह इसी तरह अपने बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठा रहेगा।

Updated on:
28 Sept 2022 03:21 pm
Published on:
28 Sept 2022 03:20 pm
Also Read
View All
‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नाना पाटेकर के निधन से टूटा ड्राइवर का हौसला, भावुक होकर बोले- साहेब के जाने से सिर से हाथ उठ गया

महाराष्ट्र से पूरी तरह विदा हुआ मानसून: मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी में हीट वेव की चेतावनी, IMD ने दी बड़ी अपडेट

दिल्ली पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर DCP सृष्टि पांडे ने युवाओं को दी सलाह, बोलीं- गैरकानूनी हरकतों से रहें दूर