मौसम विभाग के मुताबिक, मराठवाड़ा के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं विदर्भ के अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसलिए 12 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।