7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Rain Alert: महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, बिजली कड़कने के साथ बारिश की चेतावनी जारी

Weather Update: IMD ने महाराष्ट्र के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, मुंबई, ठाणे और पालघर में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और विदर्भ के कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 07, 2026

maharashtra Rain Alert

महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट (Patrika File Photo)

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे और नासिक समेत कई जिलों में 11 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

कोंकण के अगले पांच दिन का मौसम का हाल

मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 7, 8, 9, 10 और 11 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है, इस वजह से लोगों को सूरज की गर्मी की तपन झेलनी पड़ेगी।

जबकि, कोंकण के दक्षिणी हिस्से में मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। रत्नागिरी में 9 और 10 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 7, 8 और 11 अक्टूबर को यहां बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, सिंधुदुर्ग में अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश और गरज-चमक, 9 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक तथा 10 अक्टूबर को फिर हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

कोल्हापुर, सांगली और सतारा में भी बारिश की संभावना

पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी अगले कुछ दिनों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है। कोल्हापुर में 7 से 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसी तरह सांगली में 7 से 9 अक्टूबर तक हल्की बारिश और गरज-चमक, जबकि 10 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। यहां 11 अक्टूबर को मौसम शुष्क रह सकता है। सतारा में 9 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विदर्भ के इन जिलों में तूफानी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अमरावती, गढ़चिरौली और वर्धा में अगले 24 घंटे कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। 8 अक्टूबर के बाद इन जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

विदर्भ के अन्य जिलों की बात करें तो मौसम विभाग ने अकोला, भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, नागपुर, वाशिम और यवतमाल के लिए भी अगले पांच दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग