21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / पुणे में Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर पर FDA की कार्रवाई, फूड लाइसेंस निलंबित

पुणे में Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर पर FDA की कार्रवाई, फूड लाइसेंस निलंबित

Pune FDA Action : पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर पर FDA ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए। इसके बाद दोनों स्टोर के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 21 Nov 2026, 7:58 PM IST

Pune FDA Action

Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर पर FDA की कार्रवाई, फोटो सोर्स- AI

Amazon Dark Store Pune: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पुणे में Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक, सिंहगढ़ रोड स्थित दोनों डार्क स्टोर के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जांच के दौरान यहां खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े गंभीर उल्लंघन पाए गए।

FDA अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के भंडारण और संचालन के दौरान जरूरी खाद्य सुरक्षा एवं हाइजीन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके बाद विभाग ने दोनों के लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया।

गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन मिले

अधिकारियों के अनुसार, सिंहगढ़ रोड पर स्थित Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान फूड सेफ्टी और हाइजीन से जुड़े गंभीर नियमों का उल्लंघन सामने आया। FDA ने इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए दोनों स्टोर के खाद्य लाइसेंस को निलंबित कर दिया। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

क्या होते हैं डार्क स्टोर?

डार्क स्टोर ऐसे वेयरहाउस या छोटे फुलफिलमेंट सेंटर होते हैं, जहां आम ग्राहकों के लिए सामान्य रिटेल बिक्री नहीं होती। यहां ऑनलाइन ऑर्डर के लिए खाद्य और अन्य जरूरी सामान को स्टोर किया जाता है और ऑर्डर मिलने पर उन्हें डिलीवरी के लिए भेजा जाता है। पुणे में FDA की कार्रवाई के बाद ऑनलाइन ग्रॉसरी और क्विक-कॉमर्स सेवाओं में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वच्छता मानकों को लेकर भी सवाल उठे हैं।

नासिक के होटल-कैफे FDA के रडार पर

इसके अलावा नासिक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पकड़ी हैं। शहर के अलग-अलग होटल और कैफे में स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर FDA ने सख्त कदम उठाते हुए चार होटलों के फूड सेफ्टी लाइसेंस और एक कैफे का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

19 नवंबर को हुई जांच, अगले दिन कार्रवाई

FDA की टीम ने 19 नवंबर को नासिक शहर के विभिन्न होटल और कैफे का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011 के तहत तय स्वच्छता संबंधी मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन नहीं मिला और साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर कमियां सामने आईं। इसके बाद विभाग ने 20 नवंबर को संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए। यह अभियान FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे, सह आयुक्त मंगेश माने और सहायक आयुक्त (खाद्य) विनोद धवड व ज्ञानेश्वर महाले के मार्गदर्शन में चलाया गया।