7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून की विदाई के बाद भी बारिश! छत्तीसगढ़ में 3 दिन हल्की वर्षा के आसार, कई जिलों में बदला मौसम

Weather Update: मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। ऊपरी हवा में बने चक्रवातीय सिस्टम के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।
2 min read
Google source verification
Rain

बारिश (फोटो सोर्स-IANS)

Chhattisgarh Weather News: ऊपरी हवा के चक्रवात सिस्टम से प्रदेश का मौसम में हल्का बदलाव आया है। मुंगेली व बलरामपुर जिले में हल्की बारिश हुई है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। इसके बाद भी सिस्टम बनने से बारिश के आसार बने हैं। इस साल मानसूनी सीजन में झमाझम बारिश हुई। सीजन में 1195.1 मिमी पानी बरस गया, जो पिछले 23 सालों में पांचवीं बार सबसे ज्यादा है।

हल्की वर्षा होने की संभावना

रायपुर जिले में रिकार्ड 1322.9 मिमी पानी बरस गया, जो सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा रहा। इस सीजन में केवल सरगुजा, जशपुर व बेमेतरा जिले में सामान्य से कम पानी गिरा। मंगलवार की शाम रायपुर का मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ ठंडी हवा चलने लगी। बुधवार को रायपुर में भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

हालांकि शाम के पहले तक उमस ने लोगों को हलाकान किया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर रहा। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इसके कारण उमस बनी हुई है। रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अक्टूबर पिछले साल से ज्यादा गर्म है।

अक्टूबर के 6 दिनों में बारिश नहीं

अक्टूबर के 6 दिनों में महज 0.2 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 99 फीसदी कम है। अब तक 21.3 मिमी बारिश का औसत है। 1 अक्टूबर से अब तक मुंगेली में सबसे ज्यादा 6.6 मिमी पानी गिरा है। रायपुर में केवल बूंदाबांदी हुई है।

जशपुर में तेज आंधी के साथ बारिश

जशपुर में दोपहर बाद मंगलवार को जशपुर जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। कई स्थानों में गरज चमक के बीच तेज आंधी चली और दोपहर बाद से हल्की वर्षा जारी रही। दोपहर को आई आंधी में जिले के बादल खोल अभ्यारण क्षेत्र के नारायणपुर और बगीचा इलाके में कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए जिससे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई है।