6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: बारिश थमी तो चढ़ा पारा, दुर्ग में 33.5 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान,सुबह-रात हल्की ठंड का एहसास

Chhattisgarh Weather: दुर्ग में दिन का तापमान 33.5 डिग्री पहुंच गया। सुबह और रात हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। अगले 24 घंटे बारिश की संभावना बेहद कम है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Oct 06, 2026

Chhattisgarh Weather

छत्तीसगढ़ में हल्की ठण्ड का एहसास (Photo Patrika)

Chhattisgarh Weather: बारिश थमने के बाद दुर्ग जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी हुई है।

पिछले 24 घंटे में नहीं हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में बारिश नहीं हुई। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा और धूप तेज हुई, वैसे-वैसे गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर में लोगों को गर्मी महसूस हुई, जबकि शाम के समय तापमान में कुछ राहत रही। बारिश के बाद वातावरण में नमी होने के कारण सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस की जा रही है।

अगले 24 घंटे बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग जिले में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। प्रदेश में भी मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर स्थानीय मौसम परिस्थितियों के प्रभाव से हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दुर्ग में यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहा और बारिश नहीं हुई तो दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिन में गर्मी, सुबह-रात हल्की ठंडक

अक्टूबर के शुरुआती दिनों में मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ ही दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दूसरी ओर रात के तापमान में अभी अपेक्षाकृत कमी बनी हुई है। यही वजह है कि दिन में गर्मी और सुबह-रात हल्की ठंडक का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम साफ रहने पर आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और इजाफा हो सकता है।

35 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

सोमवार को दुर्ग संभाग और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजनांदगांव 35 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। दुर्ग में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग