Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लगातार बारिश के बाद अब कई इलाकों में धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियसपहुंच गया, जबकि माना एयरपोर्ट पर पारा 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में गुलाबी ठंड के लिए अभी करीब 15 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।