सुकमा

BJP को तगड़ा झटका! छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से पहले पूर्व जिलाध्यक्ष समेत इन 18 कद्दावर नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाए ये गंभीर आरोप

Sukma Breaking News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।
less than 1 minute read
Jan 27, 2025
BJP को तगड़ा झटका! छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से पहले पूर्व जिलाध्यक्ष समेत इन 18 कद्दावर नेताओं छोड़ी पार्टी, लगाए ये गंभीर आरोप

CG BJP leaders Resignation: छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। इसके लेकर भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण शुरू हो गया है। टिकट नहीं मिलने से कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी शुरू हो गई है। नाराजगी के चलते कार्यकर्ताओं में इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल सक्ति, बिलासपुर के बाद अब सुकमा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए पार्टी से किनारा कर लिया है। एक साथ 18 कद्दावर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

इन 18 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

पूर्व जिला अध्यक्ष और पार्षद मनोज देव,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी,
पार्षद चंद्रिका गुप्ता,
शिल्पा मंडावी,
पार्षद दीपक नेताम,
पार्षद अनिल मंडावी,
लच्छू पोडियाम,
ऋषभ गुप्ता,
गौरव सिंह राठौड़,
लक्ष्मी शर्मा,
राजेश दास,
मनीष सिंह,
नुप्पो पोडिया,
काजल देवनाथ,
ललित गांधी,
साहिल सिंह,
अपर्णा देव।

CG BJP leaders Resignation: पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने टिकट वितरण में पक्षपात और कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर इसतीफा दिया है। वहीं मनोज देव के इस्तीफ़े के बाद से भाजपा में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है। ऐसे में चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि प्रदेश में 11 फरवरी को एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी। इसी बीच भाजपा ने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है।

Updated on:
27 Jan 2025 11:36 am
Published on:
27 Jan 2025 11:35 am