CG Sukma News : सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी गोलापाल्ली एलओएस कमांडर डीवीसीएम मड़कम एर्रा व एक लाख इनामी सदस्य पोड़ियाम भीमे को मुठभेड़ में मार गिराया।
CG Sukma News : सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी गोलापाल्ली एलओएस कमांडर डीवीसीएम मड़कम एर्रा व एक लाख इनामी सदस्य पोड़ियाम भीमे को मुठभेड़ में मार गिराया। (CG Sukma News) घटना स्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है।
नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
पुलिस के मुताबिक जिले के भेजी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दंतेशपुरम के आसपास क्षेत्र में 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति संबंधी सूचना पर रविवार के रात्रि में सुकमा एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में 3 संयुक्त टीमें सूचना स्थल की ओर रवाना हुई। (CG Sukma News) सोमवार सुबह लगभग छह बजे ग्राम दंतेशपुरम के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। (CG Sukma News) एक घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल व पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए।
दो नक्सलियों का शव बरामद
मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। दोनों मृत नक्सली के विरुद्ध जिले के (CG Sukma News) विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, आगजनी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं।