
रायगढ़. सूरजपुर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व एक अन्य के खिलाफ फेब्रिकेशन संचालक से काम दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में अपराध दर्ज किया है। फर्म के संचालक हितेश अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी फर्म पोल, चैनलिंग ग्लेनाइड वायर एवं स्टील फर्नीचर व अन्य कार्य करती है। रायगढ़ निवासी वासुदेव यादव ने यह बताया कि वो कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री है और ठेका दिलवाने के नाम पर अपने पार्टनर श्रीनिवासन अय्यर को भेजकर पांच लाख रुपए ले लिए लेकिन ठेका नहीं मिला।
नहीं मिला काम : पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है, आरोपियों के द्वारा न तो मुझे किसी प्रकार का काम दिलाया गया और न ही मेरी राशि वापस की जा रही है। सूरजपुर पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद महामंत्री प्रदेश कांग्रेस वासुदेव यादव व श्रीनिवासन अय्यर के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
15 प्रतिशत होगा खर्च
शिकायत में प्रार्थी हितेश ने बताया है, उसे स्टील फर्नीचर सप्लाई, स्कूलों में एवं फॉरेस्ट में फेंसिंग एवं स्टील चेन लिंक जाली का काम करीब 2 करोड़ का काम दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए वासुदेव यादव के पार्टनर श्रीनिवासन ने 15% का खर्च आने की बात कही। उसने कहा, टोकन कटवाने के लिए 15 लाख तत्काल व बाकी पैसा वर्कऑर्डर के समय देने की बात हुई।
मामले में कांग्रेस महामंत्री का नाम आया है, वासुदेव यादव और श्रीनिवासन अय्यर के खिलाफ ठगी की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच के बाद दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
प्रकाश राठौर, टीआई सूरजपुर
मैं दोनों को नहीं जानता हूं, इस मामले में मेरी कोई संलिप्तता नहीं है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। ये राजनीतिक चाल है।
वासुदेव यादव, महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस
Published on:
9 May 2023, 12:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.