CG Naxal News: एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां 52 लाख रुपए के 9 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया।
CG Naxal News: सुकमा जिले में नक्सली संगठन सक्रिय में पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 02 नक्सली दंपति सहित 09 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 52 लाख रुपए इनामी घोषित है। आत्मसमर्पित 02 पुरूष एवं 04 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 महिला पर 02 लाख 02 महिला नक्सली पर 01-01 लाख कुल 52 लाख रुपए का इनामी घोषित है।
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन पुनर्वास नीति' एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनश अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव से नक्सली संगठन में 02 नक्सली दंपति सहित कुल 09 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
CG Naxal News: जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सली 1. कलमू मंगडू पिता नंदा (पीएलजीए बटालियन नं0- कम्पनी नं 2 सेक्शन 'ए' का डिप्टी कमाण्डर, पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख) 30 वर्ष, निवासी मोरप ज़ोन्नापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा
सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' के तहत् सहायता 25-25 हजार रुपए के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सुविधायें प्रदान किए जाएंगे।